सिलीगुडी: भोरर आलो थाना के अंतर्गत गजोलडोबा पुलिस चौकी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की १५०वीं जयंती के अवसर पर मिलनपल्ली प्राथमिक विद्यालय के मैदान में एक नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम और मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन ‘होप रिहैबिलिटेशन एनजीओ’ और ‘ ‘देसन हॉस्पिटल’ के सहयोग से किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य मादक द्रव्यों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना, स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना और स्थानीय समुदाय को मुफ्त स्वास्थ्य जांच सेवाएं प्रदान करना था।










