गया जी (बिहार): उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन आज बिहार के गया जी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। गया जी आगमन पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेन्ट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी अगवानी की।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन १८वीं बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय ‘ओरिएंटेशन-कम-ट्रेनिंग’ (अमुखीकरण एवं प्रशिक्षण) कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए बिहार के दौरे पर हैं। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य नवनिर्वाचित विधायकों को विधायी प्रक्रियाओं, संसदीय मर्यादा और सदन के कामकाज से अवगत कराना है।
उपराष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत के बाद उपराष्ट्रपति निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।










