खोरीबारी सबुज वेलफेयर संघ के आयोजन में दुर्गोत्सव का उद्घाटन
खोरीबारी: ”सर्वस्वरूपे सर्वेशे सर्वशक्तिसमन्विते। भयेभ्यस्त्राहि नो देवि दुर्गे देवि नमोऽस्तु ते॥” मंत्र के भक्तिमय उच्चारण के साथ खोरीबारी के महावीर स्थान में दुर्गापूजा उत्सव की भव्य शुरुआत हुई है। खोरीबारी सबुज वेलफेयर संघ के सौजन्य से आयोजित पूजा पंडाल में माँ दुर्गा का विधिवत उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दार्जिलिंग लोकसभा के सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि माँ दुर्गा हर जीव में विद्यमान दिव्य शक्ति का प्रतीक हैं। माँ जगदंबा की असीम अनुकंपा से सभी परिवारों में सुख, शांति, समृद्धि और शक्ति का वास होगा।इस अवसर पर सुंदर आयोजन के लिए खोरीबारी सबुज वेलफेयर संघ के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दी गईं। स्थानीय श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति के साथ ‘जय माँ दुर्गा’ के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।





