क्यूबेक के सरकारी कर्मचारी नहीं पहन सकेंगे हिजाब और पगड़ी

Screenshot_20261128_125517_Google

प्रतिबंध को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

​ओटावा: कनाडा के सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक प्रांत के सरकारी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान हिजाब, पगड़ी, क्रॉस और यामुल्का जैसे धार्मिक प्रतीक पहनने से रोकने वाले कानून ‘बिल २१’ को बरकरार रखा है। शुक्रवार को अदालत ने इस कानून के अधिकांश प्रावधानों को वैध ठहराते हुए नेशनल असेंबली के निर्वाचित सदस्यों को चेहरा ढकने से रोकने वाली व्यवस्था को ही खारिज किया है।
​यह प्रतिबंध प्रांत के सरकारी शिक्षकों, पुलिस अधिकारियों, न्यायाधीशों और सरकारी वकीलों जैसे पदों पर कार्यरत कर्मचारियों पर लागू होगा। क्यूबेक सरकार ने वर्ष २०१९ में संविधान के विशेष प्रावधान ‘नॉटविथस्टैंडिंग क्लॉज’ का उपयोग कर धर्मनिरपेक्षता (लाइसिते) बनाए रखने के उद्देश्य से यह कानून पारित किया था। मुस्लिम, सिख तथा कैथोलिक शिक्षिकाओं और नागरिक स्वतंत्रता समूहों द्वारा मौलिक अधिकारों के हनन को लेकर दायर याचिका पर सात न्यायाधीशों की पीठ ने बहुमत से कानून को सही ठहराया है। हालांकि, तीन न्यायाधीशों ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता और समानता के अधिकार के विपरीत बताते हुए फैसले पर असहमति जताई है।

About Author

Advertisement