कोलकाता पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

FB_IMG_1783070631028

कल करेंगे पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्यों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन

काेलकाता: ​भारत के बौद्धिक जागरण, स्वतंत्रता आंदोलन और लोकतांत्रिक विमर्श के केंद्र रहे शहर कोलकाता में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आगमन हुआ है। कोलकाता पहुंचने पर पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथिन बोस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
​माननीय अध्यक्ष कल पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित होने वाले ओरिएंटेशन (अभिविन्यास) कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
​यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम विधानसभा सदस्यों को विधायी प्रक्रियाओं, संवैधानिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और सर्वोत्तम प्रथाओं के गहन ज्ञान से लैस करेगा, जिससे वे अधिक प्रभावशीलता, जवाबदेही और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे। इस तरह की पहल निरंतर सीखने और संस्थागत उत्कृष्टता के माध्यम से निर्वाचित प्रतिनिधियों को सशक्त बनाकर भारत के जीवंत लोकतंत्र की नींव को और मजबूत करती हैं।

About Author

Advertisement