कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़

IMG_d078549e-0d7a-48ac-bb6c-ae50290d9c3a

१९ की मौत, ज्यादातर महिलाएं और बच्चे

कोलकाता: कोलकाता के प्रसिद्ध चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से कम से कम १९ लोगों की मौत हो गई है। पंडाल के करीब ९० साल के इतिहास में ऐसी दुखद घटना पहली बार हुई है।
राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “पहले १७ लोगों की मौत हुई थी, बाद में २ और की मौत हो गई। इस हादसे में २४ घायल खतरे से बाहर हैं और एक की हालत थोड़ी गंभीर है। हमने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है।”
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री अधिकारी ने मृतकों के परिजनों को २५-२५ लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। साथ ही सभी घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी और उन्हें 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
चश्मदीदों के अनुसार भीड़ ज्यादा होने से पंडाल के संकरें प्रवेश द्वार पर धक्का-मुक्की हुई, जिससे भगदड़ मच गई।
इस हादसे में ज्यादातर महिलाओं और बच्चों की जान गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले की जांच कोलकाता हाईकोर्ट के जज से कराई जाएगी।

About Author

Advertisement