गंगटोक। भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ने आज सुबह रिज पार्क ऑर्किडारियम का दौरा किया।
उनके साथ सिक्किम सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और पशुचिकित्सा सेवा विभागों के मंत्री श्री पुरन कुमार गुरुङ; भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलाक्ष लिखी; भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव श्री नरेश पाल गंगवार; भारत सरकार के मवेशी और डेयरी विकास की अतिरिक्त सचिव सुश्री वर्षा जोशी; सिक्किम सरकार के मत्स्य पालन विभाग की सचिव सुश्री रोशनी राई; तथा भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन और डेयरी विभाग के अन्य गणमान्य व्यक्ति और सिक्किम सरकार के मत्स्य पालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती मैत्री मंजरी कॉम्प्लेक्स स्थित ऑर्किडारियम सिक्किम की पुष्पीय विविधता और पर्यावरणीय नेतृत्व का एक प्रमाण है। स्वदेशी ऑर्किड प्रजातियों का संरक्षण करके, यह सुविधा पर्यावास संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटन प्रथाओं के प्रति राज्य के समर्पण को रेखांकित करती है।
दौरे के दौरान, केंद्रीय मंत्री को ऑर्किडारियम का निर्देशित दौरा कराया गया, जहाँ उन्हें इसकी विशिष्ट विशेषताओं और ऑर्किड के विविध संग्रह के बारे में जानकारी दी गई। दौरे में ऑर्किड के विविध उपयोगों और उनके सुरक्षित परिवहन के पारंपरिक तरीकों पर भी प्रकाश डाला गया। दौरे का समापन करने से पहले, केंद्रीय मंत्री ने आगंतुक पुस्तिका (विजिटर्स बुक) में अपनी टिप्पणियाँ दर्ज कीं।





