नई दिल्ली। भारतीय केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू आधिकारिक यात्रा पर भूटान पहुंचे हैं। भूटान के पारो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्शेरिंग तोबगे, विदेश मंत्री ल्योनपो डी.एन. ढुंगेल, विदेश सचिव तथा भूटान और भारत के राजदूतों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
अपनी इस यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री रिजिजू गेलेफू जाएंगे। वहां वे भूटान के राजा की विशेष पहल पर स्थापित किए जा रहे १०८ स्तूपों (‘जांगचुप चोर्टेन’) के अनावरण/स्थापना के भव्य समारोह में भाग लेंगे। मंत्री रिजिजू ने इस आयोजन को एक गहरे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व का क्षण बताया है।





