केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लाचुंग मठ में की पूजा-अर्चना

FB_IMG_1777633563210

‎‎मंगन: बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत सरकार के संसदीय कार्य तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने आज लाचुंग स्थित समलिंग छोइलिंग मठ में पूजा-अर्चना कर श्रद्धा अर्पित की।‎इस अवसर पर उनके साथ सिक्किम सरकार के सामाजिक कल्याण विभाग के मंत्री समदुप लेप्चा तथा प्रसिद्ध गायक मोहित चौहान उपस्थित थे। ‎कार्यक्रम में वन विभाग के अध्यक्ष पेमा वांग्याल लाचुंगपा, औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष सोनम ग्यात्सो लाचेनपा, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के अध्यक्ष सोनम नॉर्गे लाचुंगपा, लाचुंग के पिपोन सोनम छेरिंग लाचुंगपा एवं चुंगतुक छेरिंग लाचुंगपा, चुटिम्पा, वरिष्ठ भिक्षु तथा स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। ‎इसके अतिरिक्त सामाजिक कल्याण विभाग की सचिव सरिका प्रधान, विशेष सचिव सत्येन प्रधान, मुख्य अभियंता थिनले ग्यात्सो भूटिया, मंगन के जिला अधिकारी अनंत जैन, पुलिस अधीक्षक एल बी छेत्री, प्रभागीय वन अधिकारी (क्षेत्र) मन्जिल खरेल, चुंगथांग के उपमंडल अधिकारी अरुण छेत्री, उप पुलिस अधीक्षक चंदन छेत्री सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।‎ पूजा-अर्चना के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने भिक्षुओं से संवाद किया और उसी परिसर में निर्माणाधीन मठ का निरीक्षण भी किया। उन्हें कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने मठ एवं उससे संबंधित सुविधाओं के शीघ्र पूर्ण होने के लिए भारत सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।‎इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री ने आनी गुम्फा मठ का भी दौरा कर वहां पूजा-अर्चना की।

About Author

Advertisement