एसएफए एस-लीग: सिक्किम पुलिस की एकतरफा जीत, गैंगटॉक हिमालयन को ४–० से रौंदा

FB_IMG_1787407835804

गैंगटॉक: एसएफए ‘ए’ डिवीजन एस-लीग २०२६ के ३१वें मैच में सिक्किम पुलिस फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की है। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में सिक्किम पुलिस ने गैंगटॉक हिमालयन एससी को ४–० के बड़े अंतर से मात दी।
​मैच के शुरुआत से ही सिक्किम पुलिस ने अपना दबदबा बनाए रखा। खेल के १०वें मिनट में सूरज छेत्री (जर्सी नं. १८) ने गोल कर अपनी टीम का खाता खोला। इसके बाद २६वें मिनट में प्रनिल गुरुंग (जर्सी नं. २७) ने दूसरा गोल दागकर सिक्किम पुलिस की बढ़त को दुगुना कर दिया।
​दूसरे हाफ में भी सिक्किम पुलिस का आक्रामक खेल जारी रहा। टीम के खिलाड़ी जॉन छिरिंग लेप्चा (जर्सी नं. ७) ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए ७२वें मिनट में तीसरा गोल दागा और फिर इंजरी टाइम के ९०+२वें मिनट में अपना दूसरा गोल करते हुए टीम को ४–० से एकतरफा जीत दिला दी। पूरे मैच के दौरान गैंगटॉक हिमालयन एससी की टीम एक भी गोल करने में नाकाम रही।

About Author

Advertisement