एवरेडी और जेप्टो की साझेदारी

8286c99b-36c9-4ffe-a2a9-258dd2afa0e8

भारत में पहली बार ‘क्विक-कॉमर्स’ के जरिए डोरस्टेप बैटरी रीसाइक्लिंग पहल शुरू

​नई दिल्ली: भारत की अग्रणी बैटरी और टॉर्च ब्रांड ‘एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड’ और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘जेप्टो’ ने एक ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा की है। दोनों कंपनियों ने मिलकर भारत की पहली डोरस्टेप (घर-घर से) इस्तेमाल की गई बैटरियों के संग्रह और रीसाइक्लिंग पहल की शुरुआत की है।
​’बैटरिज फॉर बैटर’ नाम से शुरू किए गए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घरों में पड़ी पुरानी बैटरियों के निपटान को आसान बनाना और सर्कुलर इकोनॉमी (वृत्ताकार अर्थव्यवस्था) को बढ़ावा देना है।
​कैसे काम करेगी यह व्यवस्था?
​जेप्टो प्लेटफॉर्म से खरीदारी करते समय ग्राहकों को चेकआउट के दौरान ‘रिटर्न बैटरी’ का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद ऑर्डर की डिलीवरी देने पहुंचे जेप्टो डिलीवरी पार्टनर को ग्राहक अपनी इस्तेमाल की जा चुकी बैटरियां सौंप सकेंगे। एकत्र की गई इन बैटरियों को एवरेडी द्वारा लागू पर्यावरणीय नियमों और विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व (ईपीआर) दिशानिर्देशों के तहत रीसायकल किया जाएगा।
​यह पहल शुरुआती चरण में दिल्ली और बेंगलुरु में शुरू की जा रही है, जिसे बाद में भारत के अन्य शहरों में भी विस्तारित किया जाएगा। इस पर्यावरण-अनुकूल पहल में भाग लेने वाले उपयोगकर्ताओं को एक मान्यता प्रमाण पत्र दिया जाएगा और साथ ही जेप्टो से एवरेडी बैटरियों की अगली खरीदारी पर विशेष लाभ भी प्राप्त होंगे।
​सहूलियत से बदलेगी आदत
​एवरेडी इंडस्ट्रीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अनिर्बान बनर्जी ने कहा कि दैनिक डिलीवरी को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी से जोड़ना एक अनूठी पहल है, जिससे देश में बैटरी वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर जागरूकता बढ़ेगी।
​वहीं, जेप्टो के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (सीबीओ) देवेंद्र मील ने कहा कि जिम्मेदारी से निपटान न होने का सबसे बड़ा कारण इच्छा की कमी नहीं बल्कि सहूलियत का न होना है। उन्होंने बताया कि हर साल लाखों बैटरियों को सामान्य कचरे में जाने से रोककर सही रीसाइक्लिंग तक पहुंचाना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

About Author

Advertisement