सिलिगुड़ी। सिलिगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत एनजेपी थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी गया सामान बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, २१ अगस्त २०२६ को सिलिगुड़ी के शक्तिगढ़ रोड नंबर ०३ के सामने बर्दवान रोड स्थित ‘फ्रेंड्स कम्युनिकेशन’ नामक दुकान में रात लगभग ०२:०० बजे पावर बैंक, हेडफोन, एयर बड्स और चार्जर आदि चोरी होने के संबंध में एनजेपी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
मामले की जांच के दौरान एएसआई खगेन बर्मन ने अपनी सादे कपड़ों वाली पुलिस टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद राजीव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए सभी सामान बरामद कर लिए हैं।
आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





