महिला सशक्तिकरण सम्मेलन और प्रतिमा अनावरण में होंगे शामिल
नागपुर: भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन आज नागपुर स्थित डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचे। हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा, महाराष्ट्र के जनजातीय विकास मंत्री डॉ. अशोक उइके और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
अपने इस दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति नागपुर में आयोजित ‘विजया – शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण की यात्रा’ विषय पर स्वयंसिद्धा राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके पश्चात, वे यवतमाल में स्वतंत्रता सेनानी और लोकमत मीडिया समूह के संस्थापक-संपादक स्वर्गीय श्री जवाहरलाल दर्डा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।





