ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने सुप्रीम लीडर को सौंपा इस्तीफा, आईआरजीसी पर लगाया सत्ता कब्जाने का आरोप

Iran-President-masoud-pezeshkian-1780280753216_m

तेहरान: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने देश के सुप्रीम लीडर को कथित तौर पर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। ‘ईरान इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम लीडर को भेजे गए पत्र में पेजेश्कियान ने कहा है कि देश में बड़े और अहम फैसले लेने की प्रक्रियाओं से राष्ट्रपति और सरकार को बाहर कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कट्टरपंथी गुटों ने अहम मामलों पर नियंत्रण कर लिया है।
​इस्तीफे की वजह:
पेजेश्कियान ने पत्र में स्पष्ट किया कि मौजूदा हालातों में वह सरकार चलाने और अपनी कानूनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में असमर्थ हैं, इसलिए उन्होंने तुरंत पद छोड़ने का अनुरोध किया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने इस पर क्या फैसला लिया है।
​राष्ट्रपति कार्यालय का खंडन:
दूसरी तरफ, ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय के अधिकारी सैयद मेहदी तबाताबेई ने इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए इसे विदेशी नेटवर्क की अफवाह करार दिया है। इसके साथ ही आईआरजीसी से जुड़ी ‘तस्नीम न्यूज एजेंसी’ ने भी सरकारी सूत्रों के हवाले से पुष्टि की है कि राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने इस्तीफा नहीं दिया है और वे अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।

About Author

Advertisement