इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने की दूसरी शादी

IMG-20260915-WA0061

लंदन: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी और फिल्म निर्माता जेमिमा गोल्डस्मिथ ने आयरिश–ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायी एवं फाइनेंसर कैमरन ओ’राइली से दूसरी शादी कर ली है।
गोल्डस्मिथ परिवार ने शादी की पुष्टि करते हुए इस अवसर पर खुशी जताई है। ५२ वर्षीय जेमिमा और ६२ वर्षीय ओ’राइली ने सप्ताहांत में एक भव्य समारोह में शादी की।
जेमिमा और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर एवं राजनेता इमरान खान की शादी वर्ष १९९५ में हुई थी। करीब नौ वर्ष तक वैवाहिक जीवन बिताने के बाद दोनों का वर्ष २००४ में तलाक हो गया था। दोनों के दो बेटे—सुलेमान और कासिम हैं।
इमरान खान फिलहाल रावलपिंडी की जेल में बंद हैं। वहीं, तलाक के बाद जेमिमा ने फिल्म निर्माण समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पेशेवर पहचान बनाई है।
कैमरन ओ’राइली को व्यवसाय और वित्तीय क्षेत्र में एक परिचित नाम माना जाता है। बताया गया है कि जेमिमा और७ ओ’राइली के विवाह समारोह में परिवार के सदस्यों तथा करीबी लोगों ने शिरकत की।

About Author

Advertisement