इतिहास मे १३ जून

13th-june-daily-calendar-time-260nw-2356536347

नई दिल्ली: ​१३ जून का दिन भारतीय और विश्व इतिहास में अपनी कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए दर्ज है। इस दिन महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह को फांसी दी गई थी और खिलजी वंश की नींव पड़ी थी।
​१३ जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:
​१२९०: जलालुद्दीन फिरोजशाह ने दिल्ली की गद्दी संभाली, जिससे गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ और खिलजी वंश की शुरुआत हुई।
​१३२५: विश्व अन्वेषक और लेखक इब्न बतूता ने सउदी अरब के मक्का के लिए अपनी पहली यात्रा शुरू की थी।
​१६२५: ब्रिटेन के राजा हेनरी प्रथम ने फ्रांस की राजकुमारी हिनरीती से विवाह किया था।
​१७१९: दसवें मुग़ल बादशाह रफ़ीउद्दाराजात का निधन हुआ।
​१७३१: स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई।
​१७५७: बंगाल, बिहार और उड़ीसा के नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद की तरफ कूच किया। उस समय उनके पास १,००० यूरोपीय और २,००० भारतीय सैनिकों के अलावा आठ तोपें थीं।
​१८८८: अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।
​१९००: चीन में ‘बॉक्सर विद्रोह’ की शुरुआत हुई।
​१९०९: केरल के पालाघाट में स्वतंत्र भारत के पहले गैर-कांग्रेसी और केरल राज्य के पहले मुख्यमंत्री ईएमएस नंबूदरीपाद का जन्म हुआ था।
​१९२२: अङ्ग्रेजों का विरोध करने वाले क्रांतिकारी नानक भील का निधन हुआ था।
​१९२३: हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का जन्म।
​१९३२: ब्रिटेन ने ७२ वर्षों तक स्वेज नहर पर नियंत्रण रखने के बाद इसे मिस्र को सौंप दिया।
​१९४०: जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड के समय पंजाब के गवर्नर रहे माइकल ओ डायर की हत्या कर उस हत्याकांड का बदला लेने वाले भारतीय ऊधमसिंह को लंदन में फाँसी दे दी गई।
​१९४३: भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से तोक्यो पहुंचे थे।
​१९४४: संयुक्त राष्ट्र संघ के आठवें महासचिव बान की मून का जन्म।
​१९५६: ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को सौंपा था।
​१९६४: भारतीय जनता पार्टी के राजनेताओं में से एक पीयूष गोयल का जन्म हुआ था।
​१९६६: अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ‘मिरांडा बनाम एरिज़ोना’ मामले में फैसला सुनाते हुए पुलिस के लिए संदिग्धों को उनके अधिकारों की जानकारी देना अनिवार्य किया।
​१९७०: न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी क्रिस केयर्न्स का जन्म हुआ था।
​१९८३: अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘पायनियर-१०’ सौर मंडल की सीमा पार करने वाला इतिहास का पहला मानव निर्मित यान बना।
​१९९३: किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
​१९९४: मणिपुर के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री राज कुमार जयचन्द्र सिंह का निधन हुआ।
​१९९७: दिल्ली के उपहार सिनेमाघऱ में आग लगने से ५९ लोगों की मृत्यु हो गई तथा १०० से अधिक लोग घायल हो गए।
​१९९९: भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों में से एक मेजर मनोज तलवार का निधन हुआ।
​२००१: नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इन्कार।
​२००२: १९७२ के एंटी-बालिस्टिक मिसाइल संधि से अमेरिका ने खुद को अलग किया।
​२००३: डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
​२००४: लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ़ कबीला के ख़िलाफ़ तख्ता पलट का प्रयास विफल। ईराक के विदेश उपमंत्री बासम सालिह कुन्बा की हत्या।
​२००५: ईरान २००९ के अन्त से २५ वर्षों के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर सहमत।
​२००५: पॉप स्टार माइकल जैक्सन १३ साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी हुए।
​२००६: नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।
​२००८: तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री कीर्ति चौधरी का निधन हुआ।
​२००८: टेलिकॉम मलेशिया (टीम) ने आइडिया सेलुलर कम्पनी की १५% हिस्सेदारी ख़रीदी। चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के सम्बन्ध में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
​२०१२: पाकिस्तान के प्रसिद्ध गजल गायक मेहदी हसन का निधन हुआ।
​२०१६: भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का निधन हुआ।
​२०२१: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के ८०,८३४ नए मामले दर्ज किए गए थे।
​२०२१: यूनाइटेड किंगडम में आयोजित G७ शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने गरीब देशों को २०२२ के अंत तक १ बिलियन (१०० करोड़) वैक्सीन देने का बड़ा ऐलान किया था।
​२०२१: टेनिस की दुनिया में नोवाक जोकोविच ने स्टेफानोस सितसिपास को हराकर फ्रेंच ओपन २०२१ का पुरुष एकल खिताब (अपना १९वां ग्रैंड स्लैम) जीता था।
​२०२१: दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह की पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमण के कारण दुखद निधन हो गया था।
​२०२२: नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईडी के दफ्तर में पेश हुए।
​२०२२: सिद्धांत कपूर हिरासत में: बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने एक होटल में रेव पार्टी के दौरान ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया था।
​२०२३: बेंगलुरु: मां की हत्या करने के बाद शव को सूटकेस में भरकर थाने पहुंची बेटी, गिरफ्तार।
​२०२४: पश्चिमी कांगो में नाव पलटने से ८० से ज्यादा लोगों की मौत।
​२०२५: बांग्लादेश: टैगोर के पैतृक आवास में तोड़फोड़ के आरोप में ५ लोग गिरफ्तार।
​२०२५: इजरायली हमले के बाद ईरान ने अमेरिका संग परमाणु वार्ता से खुद को अलग किया।
​२०२५: अरुणाचल प्रदेश के एमएलले रायतु तेची को मोहाली कोर्ट से दो साल की जेल, चेक बाउंस केस में दोषी करार।
​२०२५: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन।
​प्रमुख दिवस:
​अंतर्राष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस: एल्बिनिज्म (रंगहीनता) से पीड़ित लोगों के खिलाफ भेदभाव को समाप्त करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
​अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक बुनाई दिवस: यह दिवस भी इसी दिन (१३ जून) मनाया जाता है।

About Author

Advertisement