इतिहास के पन्नों में ६ जून: ऑपरेशन ब्लू स्टार की समाप्ति और छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक का दिन

IMG-20260606-WA0011

​नई दिल्ली: इतिहास के पन्नों में ६ जून की तारीख अपने आप में बहुत सारी ख़ास और बड़ी घटनाओं को समेटे हुए है। यह दिन जहाँ एक तरफ़ सिख समुदाय के दिलों में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के समापन की यादें ताज़ा करता है, वहीं दूसरी तरफ़ भारतीय इतिहास के सबसे गौरवशाली अध्याय—छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की भी याद दिलाता है। आइए, सिलसिलेवार तरीक़े से देखते हैं कि आज ही के दिन दुनिया भर में क्या-कुछ ख़ास हुआ था।
​महत्वपूर्ण घटनाचक्र~
​१५२०: फ़्रांस और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
​१६७४: मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के क़िले में बड़े ही धूमधाम से राज्याभिषेक हुआ था।
​१७२७: लंदन में पहला बॉक्सिंग टाइटल मैच खेला गया, जहाँ जेम्स फिग ने नेड सटन को मात देकर जीत हासिल की।
​१७५२: मॉस्को (रूस) में एक भयंकर और विनाशकारी आग लगी, जिसमें क़रीब १८ हज़ार मकान जलकर राख हो गए। यह उस ज़माने की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक थी।
​१८०८: नेपोलियन बोनापार्ट के भाई जोसेफ बोनापार्ट को स्पेन का राजा बनाया गया था।
​१८३१: अमेरिका के फ़िलाडेल्फ़िया में दूसरा राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन संपन्न हुआ।
​१८८२: अरब सागर में आए भीषण ‘ग्रेट बॉम्बे साइक्लॉन’ (तूफ़ान) के कारण क़रीब एक लाख लोग डूब गए थे।
​१८८२: न्यूयॉर्क के हेनरी डब्ल्यू सिले ने दुनिया के सामने इलेक्ट्रिक आयरन (बिजली की इस्तरी) का पेटेंट लिया।
​१९०७: हेंकेल एंड सी द्वारा दुनिया का पहला घरेलू डिटर्जेंट ‘पर्सिल’ बाज़ार में बेचने के लिए उतारा गया।
​१९१६: अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को पहली बार वोट देने का अधिकार मिला।
​१९१९: फ़िनलैंड ने बोलशेविकों के ख़िलाफ़ युद्ध का ऐलान किया।
​१९२६: मिस्र में एडली पाशा के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ।
​१९३६: एविएशन गैसोलिन (हवाई जहाज़ का ईंधन) का पहली बार कमर्शियल यानी वाणिज्यिक तौर पर उत्पादन शुरू हुआ।
​१९४४ (द्वितीय विश्व युद्ध की तीन बड़ी घटनाएँ):
~ ​नाज़ी सेना के फ़ायरिंग दस्ते ने ९६ कैदियों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
~ ​’डी डे’: मित्र देशों की सेनाओं ने नाज़ी-क़ब्ज़े वाले फ़्रांस पर समुद्र, ज़मीन और हवा से अब तक का सबसे बड़ा हमला शुरू किया, जिसने पश्चिमी यूरोप को नाज़ियों से आज़ाद कराने की बुनियाद रखी।
~ अमेरिका ने सहयाेगी देशाें के साथ मिलकर नाँरमँडी पर हमला किया जाे इतिहास मे जल, थल और हवाई हमलाें मे सबसे बडा था।
१९४४: ​इसी साल अलास्का एयरलाइंस ने अपना संचालन भी शुरू किया था।
​१९६६: अश्वेतों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले मशहूर कार्यकर्ता जेम्स मेरिडिथ पर उस समय गोली चलाई गई, जब वे दमन के ख़िलाफ़ पदयात्रा निकाल रहे थे।
​१९६७: इज़रायली सेना ने गाजा पट्टी पर अपना क़ब्ज़ा जमा लिया।
​१९७२: वियतनाम युद्ध के दौरान अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के हेफ़ाेंग पर ज़बर्दस्त बमबारी की, जिसमें हज़ारों बेगुनाह लोग मारे गए।
​१९७५: दक्षिणी वियतनाम में एक अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन किया गया।
​१९८१: बिहार की बागमती नदी में एक पैसेंजर ट्रेन के ९ में से ७ डिब्बे नदी में गिर जाने से क़रीब ८०० लोगों की मौत हो गई। यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेन हादसा माना जाता है।
​१९८४: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेम्पल) से अलगाववादियों को बाहर निकालने के लिए भारतीय सेना द्वारा चलाया गया ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ आज ही के दिन समाप्त हुआ था। इस पूरे सैन्य विद्रोह के दौरान क़रीब १२०० सिख मारे गए थे।
​१९९४: वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने एजबेस्टन में वारविकशायर के लिए खेलते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए नाबाद ५०१ रन बनाए।
​१९९५: पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने और उन्हें फ़ांसी की सज़ा देने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई।
​१९९७: बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और थाईलैंड ने मिलकर ‘बिस्टेक’ नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
​१९९९: भारतीय टेनिस की मशहूर जोड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीतकर देश का नाम रोशन किया।
​२००१: नेपाल राजदरबार हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार राजीव शाही ने प्रेस में बयान दिया कि शाही परिवार पर गोलियाँ ख़ुद दीपेंद्र ने ही चलाई थीं।
​२००२: इज़रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफ़ात के मुख्यालय (हेडक्वार्टर) पर धावा बोल दिया।
​२००४: भारतीय संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा तमिल भाषा को एक ‘शास्त्रीय भाषा’ (क्लासिकल लैंग्वेज) के रूप में स्थापित करने की घोषणा की गई।
​२००५: भारत और पाकिस्तान के बीच बहुचर्चित ईरान गैस पाइपलाइन योजना पर सहमति बनी।
​२००७: दक्षिण अफ़्रीका की रंगभेद विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक लगा दी गई।
​२००८: कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली भाजपा की पहली सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया।
२००८: अंतरिक्ष में अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर जापानी लैब ‘कीबो’ ने काम करना शुरू कर दिया।
​२००९: ​चीन के चोंगकिंग में भारी बारिश और भूस्खलन से २६ लोगों की मौत हुई।
२००९: ​मेक्सिको के हर्मोसिलो में एक डे-केयर सेंटर में आग लगने से ४० बच्चों/लोगों की जान गई।
२००९: ​दक्षिण अफ़्रीका की हार्मनी गोल्ड माइन में ७६ खनिकों की दर्दनाक मौत हुई।
२००९: ​पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में बम धमाके में ७ लोग मारे गए और ५० से ज़्यादा घायल हुए।
​२००९: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) के ‘चंद्रयान-१’ अभियान ने चाँद की परिक्रमा करते हुए डेटा भेजा, जिससे चंद्रमा पर पानी होने के पुख़्ता संकेत मिले।
२००९: ​मकाऊ में आयोजित १०वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवार्ड्स में फ़िल्म ‘जोधा अकबर’ को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला।
​२०१०: इराक के बगदाद में हुए एक रॉकेट हमले में छह अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई।
​२०११: काले धन के ख़िलाफ़ दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन पर बैठे बाबा रामदेव और उनके समर्थकों पर पुलिस ने आधी रात को लाठीचार्ज की कार्रवाई की, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हुआ।
​२०१२: ​रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने होम लोन ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए बैंकों को प्री-पेमेंट पेनल्टी तुरंत बंद करने का आदेश दिया।
२०१२: ​सीरिया के हामा प्रांत के कुबैर गाँव में सरकार समर्थक मिलिशिया द्वारा किए गए नरसंहार में ७८ लोगों (ज़्यादातर महिलाएँ और बच्चे) की जान चली गई।
२०१२: ​अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया कि पाकिस्तान में अमेरिका के खुफिया समुदाय सीआईए के ड्रोन हमले में अलकायदा का डिप्टी लीडर अबू याह्या अल-लिबी मारा गया।
​२०१३: ‘द गार्जियन’ अख़बार ने एडवर्ड स्नोडेन के लीक दस्तावेज़ों के हवाले से भंडाफोड़ किया कि अमेरिकी ख़ुफिया एजेंसी (एनएसए) वेरिज़ोन जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर्स के ज़रिए लाखों नागरिकों के फ़ोन कॉल रिकॉर्ड जुटा रही है।
​२०१४: ​उत्तर प्रदेश में बढ़ती रेप की घटनाओं के विरोध में महिलाओं ने केरल हाई कोर्ट के बाहर चादर लपेटकर अनोखा प्रदर्शन किया।
२०​१४: यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मुख्य ब्याज दर को घटाकर ०.१५% कर दिया।
​२०१५: ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ऐतिहासिक यात्रा के तहत बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुँचे।
२०१५: ​मणिपुर के चंदेल ज़िले में उग्रवादियों ने भारतीय सेना (डोगरा रेजिमेंट) के काफ़िले पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें १८ जवान शहीद हो गए।
२०१५: ​भारत में ‘मैगी’ नूडल्स में लेड (सीसा) की मात्रा ज़्यादा पाए जाने के विवाद के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण(एफएसएसएआई)
ने देशव्यापी जाँच के आदेश दिए।
​२०१६: ​पीएम मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति जोहान श्नाइडर के साथ बैठक कर परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता के लिए स्विस समर्थन हासिल किया।
२०१६: ​पुडुचेरी की तत्कालीन उपराज्यपाल किरण बेदी ने वीआईपी कारों में सायरन के इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन लगा दिया।
२०१६: ​सीरिया के दारैया शहर में २०१२ के बाद पहली बार बच्चों का दूध और दवाइयाँ पहुँचाई गईं और ४८ घंटे का सीज़फ़ायर लागू हुआ।
​२०१७: सऊदी अरब, मिस्र, बहरीन और यूएई ने आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर कतर से अपने सारे राजनयिक और ट्रांसपोर्ट संबंध तोड़ लिए।
२०१७: ​जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की तरफ़ से हुई भारी गोलाबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
​२०१८: ​आरबीआई ने रेपो रेट को ०.२५% बढ़ाकर ६.२५% कर दिया, जो चार साल में पहली बढ़ोतरी थी।
२०१८: ​ग्वाटेमाला में ‘वोलकैन डे फुएगो’ ज्वालामुखी फटने से दर्जनों लोग मारे गए और आपातकाल घोषित हुआ।
२०१८::​सीरियाई सरकार ने सात साल बाद होम्स-हामा हाईवे को दोबारा खोला।
२०१८: ​ट्यूनीशिया के तट पर प्रवासियों की नाव पलटने से ३५ लोगों की मौत हुई।
​२०१९: पीएम नरेंद्र मोदी की नई सरकार के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न कैबिनेट कमेटियों का पुनर्गठन हुआ।
​२०२०: ​लद्दाख में एलएसी पर तनाव कम करने के लिए भारत और चीन के कोर कमांडरों के बीच उच्च स्तरीय बैठक हुई।
२०२०: ​मलेशिया सरकार ने १एमबीडी घोटाले में अमेरिकी बैंक ‘गोल्डमैन सैक्स’ के ३ अरब डॉलर के सेटलमेंट प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
​२०२१: अमेरिका ने ताइवान को कोविड-१९ टीकों की खेप दान करने का एलान किया।
​२०२२: नाइजीरिया के एक चर्च में अंधाधुंध फ़ायरिंग से ५० से ज़्यादा लोग मारे गए, जबकि बांग्लादेश के चटगांव कंटेनर डिपो में भीषण आग लगने से ९ दमकलकर्मियों सहित ४९ लोगों की मौत हुई।
​२०२३: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को लाहौर हाई कोर्ट के आदेश के बाद जेल से रिहा किया गया।
​२०२४:ल​चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षा जाँच के दौरान मंडी की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को सीआईएसएफ की एक महिला कांस्टेबल ने कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया।
२०२४: ​गाजा के नुसेरात शरणार्थी शिविर में यूएन के स्कूल पर हुए इज़रायली हमले में १४ बच्चों सहित कम से कम ४० फ़िलिस्तीनी मारे गए।
​२०२५: ​बेंगलुरु भगदड़ मामले में पहली गिरफ़्तारी हुई, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मार्केटिंग हेड को एयरपोर्ट से पकड़ा गया।
२०२५: ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज और देश के पहले केबल-स्टे ‘अंजी ब्रिज’ का भव्य उद्घाटन किया।
​महान विभूतियों के जन्म~
​१५९६: सिखों के छठे गुरु, गुरु हरगोविंद जी का जन्म हुआ था।
​१६९९: १६वें मुग़ल बादशाह आलमगीर द्वितीय का जन्म, जिसने १७५४ से १७५९ तक शासन किया।
​१७४८: पटियाला रियासत के महाराजा अमर सिंह का जन्म।
​१८०८: नेपोलियन बोनापार्ट के भाई जोसेफ बोनापार्ट का जन्म (जो बाद में स्पेन के राजा बने)।
​१८२९: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना करने वाले अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी ए.ओ. ह्यूम का जन्म।
​१८६७: देश के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा खड़क सिंह का जन्म।
​१८७९: आज़ादी की लड़ाई के क्रांतिकारी सेनानी उपेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय का जन्म।
​१८८१: हिंदी भाषा के जाने-माने साहित्यकार गिरिधर शर्मा नवरत्न का जन्म।
​१८८४: मशहूर शायर शौक बहराइची का जन्म।
​१८९१: ‘कन्नड़ कहानी के प्रवर्तक’ के रूप में विख्यात विद्धान मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का जन्म।
​१९०१: इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो का जन्म।
​१९०२: संविधान सभा की सम्मानित महिला सदस्य एनी मसकैरिनी का जन्म।
​१९०७: मशहूर पेशेवर बेसबॉल खिलाड़ी बिल डिकी का जन्म।
​१९१९: हिंदी सिनेमा के दिग्गज गीतकार राजेंद्र कृष्ण का जन्म।
​१९२४: जनता पार्टी के कद्दावर नेता एस. आर. बोम्मई का जन्म।
​१९२९: हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता, राजनेता और समाजसेवी सुनील दत्त का जन्म (पश्चिमी पंजाब के झेलम में)।
​१९३६: प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फ़िल्म निर्माता डी. रामानायडू का जन्म।
​१९३९: भारत के मशहूर एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा का जन्म।
​१९४५: नगालैंड के वरिष्ठ पत्रकार टी. सेनका आव का जन्म।
​१९४६: बिहार की राजनीति के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का जन्म।
​१९५५: हिंदी के मशहूर थ्रिलर उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का जन्म।
​१९५७: लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्ठ राजनेता पशुपति कुमार पारस का जन्म।
​१९६८: दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्म।
​१९८८: बॉलीवुड की मशहूर और लोकप्रिय गायिका नेहा कक्कड़ का जन्म।
​दुखद निधन~
​१५४८: पुर्तगाली सैनिक और पुर्तगाली भारत के गवर्नर जोआओ डि कास्त्रो का निधन।
​१९५७: दर्शनशास्त्र के प्रख्यात विद्धान और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के विभागाध्यक्ष रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे का निधन।
​१९६७: जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह का निधन।
​१९८२: कर्नाटक के ८वें मुख्यमंत्री डी. देवराज अर्स और कांग्रेस नेता वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर का निधन।
​१९८६: कन्नड़ साहित्य के पितामह मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का निधन।
​२००४: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन।
​२०२०: हिंदी और बंगाली सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक और निर्देशक बासु चटर्जी का शांत होना।
​आज के महत्वपूर्ण अवसर व दिवस~
​घल्लूघारा दिवस (पंजाब में विशेष रूप से मनाया जाने वाला शोक दिवस)
​अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति स्थापना दिवस
​संयुक्त राष्ट्र रूसी भाषा दिवस

About Author

Advertisement