​इंडोनेशिया के ऐतिहासिक प्रम्बनान मंदिर के संरक्षण में सहयोग करेगा भारत,

5d7f24b1-20ab-464f-a156-2b0bad7944ef

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया प्रोजेक्ट का शुभारंभ

नई दिल्ली: भारत और इंडोनेशिया के बीच सदियों पुरानी साझा सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।
इंडोनेशिया के दौरे पर गए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने संयुक्त रूप से जोगजाकर्ता स्थित भव्य ‘प्रम्बनान मंदिर परिसर’ का दौरा किया। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल यह ऐतिहासिक हिंदू मंदिर परिसर दोनों देशों के साझा सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है।
​इस यात्रा के दौरान, दोनों नेताओं ने एक विशेष स्मारक पट्टिका का अनावरण कर भारत के सहयोग से शुरू होने वाले मंदिर संरक्षण और जीर्णोद्धार परियोजना का औपचारिक शुभारंभ किया। इस महत्वाकांक्षी पुनरुद्धार कार्य की जिम्मेदारी ‘भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण’ (एएसआई) को सौंपी गई है, जो इस प्राचीन मंदिर के ऐतिहासिक स्वरूप को सुरक्षित रखने के लिए तकनीकी और विशेषज्ञ सहायता प्रदान करेगा।
​प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर इस पल को ‘साझा सभ्यता का उत्सव’ बताते हुए विश्वास जताया कि यह पहल दोनों देशों के बीच के आत्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को आने वाले समय में और अधिक प्रगाढ़ बनाएगी।

About Author

Advertisement