आसनसोल दक्षिण में जनसंपर्क को व्यापक समर्थन, घर-घर पहुंच रहा बदलाव का संदेश: विधायिका अग्नीमित्रा पाल

FB_IMG_1776438665765

आसनसोल: आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मंडल १ के वार्ड संख्या १०६ में आज आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कांकड़ा डांगा से शुरू होकर भारतद्वाज पल्ली, सुकांत पल्ली, हॉस्टल मोड़ होते हुए बड़ा डांगा तक विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की गर्मजोशी भरी प्रतिक्रिया और स्नेह ने कार्यक्रम को और उत्साहपूर्ण बना दिया।
विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि जनता का आशीर्वाद और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बताया कि बदलाव के संकल्प के साथ वे हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंच रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आम लोगों के साथ यह सीधा संवाद आने वाले समय में विकास और परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

About Author

Advertisement