भद्रपुर :जेन जी आन्दोलन के शहीदों की याद में सरकार ने आज देशभर में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है ।
भाद्र १८ (सितम्बर ३)को हुई मंत्रिपरिषद् की बैठक ने जेनजी आन्दोलन जो की भाद्र २३( सितम्बर ८)को हुआ था, उस दिन को ‘जेनजी शहीद दिवस’ घोषणा की थी । इसके साथ ही आज देशभर सार्वजनिक अवकाश देने का भी निर्णय किया था । जेन जी आंदोलन का आज पूरे एक वर्ष हो गया है । सामाजिक संजाल पर प्रतिबंध से शुरु हुआ यह जेन जी आन्दोलन क्रमशः राज्य सञ्चालन की शैली, राजनीतिक नेतृत्व की कार्यक्षमता, भ्रष्टाचार, नातावाद, बेरोजगारी, सार्वजनिक सेवा और अवसर के असमानता विरुद्ध के आवाज में बदल गया ।
भाद्र २३( सितम्बर ८)में संघीय राजधानी काठमांडू में हुए प्रदर्शन में प्रहरी की गोली लगने से १९ लोगों की मृत्यु हुई थी । इस घटना के विरोध में भाद्र २४ को देशभर में प्रदर्शन किया गया था । दो दिनों के इस प्रदर्शन में सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों को मिलाकर कुल ७६ लोगों की मृत्यु हुई थी । इसके साथ ही सरकारी तथा निजी भौतिक संरचनाओं में आग लगा दी गई गई थी ।





