आईसीसी महिला टी२० रैंकिंग: भारत की श्री चरणी शीर्ष स्थान पर बरकरार, दीप्ति शर्मा को भी फायदा

IMG-20260908-WA0092

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा मंगलवार को जारी महिला टी२० गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत की बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। इस तरह अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा को भी फायदा हुआ है। ताजा रैंकिंग में श्री चरणी के बाद इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टोन दूसरे, इंग्लैंड की चार्ली डीन तीसरे, दक्षिण अफ्रीका की नॉनकुलुलेको म्लबा चौथे और इंग्लैंड की लॉरेन बेल पांचवें स्थान पर हैं।
​दीप्ति शर्मा को २ स्थानों का फायदा हुआ है और अब वे छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। दीप्ति जारी एशिया कप में बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने ३ मैचों में ८ विकेट लिए हैं। इंग्लैंड की लिन्से स्मिथ सातवें और पाकिस्तान की नाशरा संधू आठवें स्थान पर हैं। इन २ खिलाड़ियों को १-१ स्थान का नुकसान हुआ है। दक्षिण अफ्रीका की मरिज़ाने कैप एक स्थान के सुधार के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं पाकिस्तान की सादिया इकबाल भी एक स्थान नीचे गिरकर दसवें स्थान पर आ गई हैं।
​इसके अलावा एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन कर रही कुछ अन्य गेंदबाजों को भी आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है। बांग्लादेश की मारुफा अख्तर १९ स्थानों की छलांग लगाकर १८वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इसी तरह श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ५ स्थानों के सुधार के साथ २८वें और सुल्ताना खातून ९ स्थानों के सुधार के साथ ३७वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
​महिला टी२० बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मुनी शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की ही जॉर्जिया वॉल दूसरे, दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट तीसरे, वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज चौथे, भारत की स्मृति मंधाना पांचवें, श्रीलंका की चमारी अटापट्टू छठे, भारत की शेफाली वर्मा सातवें, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर आठवें, ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया मैक्ग्रा नौवें और भारत की हरमनप्रीत कौर दसवें स्थान पर हैं।

About Author

Advertisement