नई दिल्ली: आज की पीढ़ी के लिए हजारों चैनलों वाला स्मार्ट टीवी सामान्य बात हो सकती है, लेकिन आज से ठीक ४४ साल पहले, २५ अप्रैल १९८२ को भारतीय टेलीविजन ने एक सुनहरी छलांग लगाई थी। आज ही के दिन ‘दूरदर्शन’ ने अपने दर्शकों के लिए पहली बार रंगीन प्रसारण (कलर टेलीकास्ट) की शुरुआत की थी।चेन्नई (मद्रास) से शुरू हुआ यह रंगीन सफर भारतीय घरों में एक बड़ा बदलाव लेकर आया। भारत में टीवी की शुरुआत तो १९५९ में ही हो गई थी, लेकिन वह दौर ब्लैक एंड व्हाइट था। १९८२ में एशियाई खेलों (एशियन गेम्स) से ठीक पहले दूरदर्शन का रंगीन होना मनोरंजन और सूचना के क्षेत्र में किसी जादू से कम नहीं था। वर्तमान में दूरदर्शन का नेटवर्क इतना विशाल हो चुका है कि इसमें २ नेशनल और ११ क्षेत्रीय चैनलों सहित कुल २१ चैनल संचालित हैं।२५ अप्रैल की अन्य प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं:नेपाल की तबाही (२०१५): आज ही के दिन नेपाल में आए ७.८ तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने हिमालयी राष्ट्र को हिलाकर रख दिया था। राजधानी काठमांडू सहित कई इलाकों में जान-माल का भारी नुकसान हुआ था, जिसकी भरपाई आज भी जारी है।डीएनए की पहेली (१९५३): कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों जेम्स डी वाटसन और फ्रांसिस क्रिक ने आज ही के दिन डीएनए की संरचना की व्याख्या की थी। इस खोज ने मानविकी और चिकित्सा विज्ञान का भविष्य बदल दिया।सोलर बैटरी का आविष्कार (१९५४): बेल लैब्स ने पहली बार न्यूयॉर्क में सौर ऊर्जा से चलने वाली बैटरी (सोलर बैटरी) के निर्माण की घोषणा की थी, जो आज के समय में अक्षय ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत है।अमृतसर संधि (१८०९): पंजाब के सिख शासक महाराजा रणजीत सिंह और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच महत्वपूर्ण अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर हुए थे।











