बिर्तामोड: काठमांडू के बानेश्वर स्थित थापागाउँ में ड्यूटी पर तैनात महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान जुम्ला के तातोपानी गाउँपालिका–२ निवासी २७ वर्षीय राजु कठायत के रूप में हुई है।
जिला पुलिस परिसर काठमांडू के एसपी दानबहादुर थापा के अनुसार, मंगलवार सुबह व्यस्त समय में महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी पैदल यात्रियों से आकाशी पुल का इस्तेमाल कर सड़क पार करने का आग्रह कर रही थीं। लेकिन कठायत ने ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताए गए स्थान से सड़क पार करने से इनकार करते हुए गाली-गलौज की और महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने कठायत को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।











