असम: राज्य मे गोतस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

Screenshot_20260824_195042_Facebook

१०६ मवेशी मुक्त, ३६ आरोपी गिरफ्तार

गुवाहाटी: असम में गोतस्करों के खिलाफ सरकार का सख्त अभियान लगातार जारी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत १० वाहनों में अमानवीय स्थिति में ले जाए जा रहे १०६ मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराया है। इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने संलिप्त ३६ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
​मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्ट किया है कि गोमाता की सुरक्षा और किसानों तथा आम जनता के हितों की रक्षा के लिए उनकी सरकार का संकल्प अत्यंत दृढ़ और मजबूत है।

विश्वनाथ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को गोतस्करी के अवैध कारोबार पर लगाम कसने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

About Author

Advertisement