असम में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कामयाबी: २.३४ करोड़ रुपये की नशीली कफ सिरप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

ec3be348-dca0-4c63-beb6-0007eadbab9c

गुवाहाटी: असम सरकार द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर इस कार्रवाई की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि श्रीभूमि पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।
​मुख्यमंत्री सरमा के अनुसार, श्रीभूमि पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत ११,६९५ बोतल प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की खेप जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त की गई खेप की कीमत लगभग २ करोड़ ३४ लाख रुपये (₹२.३४ करोड़) आंकी गई है। पुलिस ने इस काले धंधे में शामिल तीन आरोपियों को भी रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
​तस्करों को कड़ा संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, “कुछ सबक बहुत महंगे होते हैं। इस ड्रग्स नेटवर्क के लिए यह बिल २.३४ करोड़ रुपये का आया है। तस्कर चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, असम पुलिस उनसे निपटने के लिए हमेशा दोगुनी ताकत और कड़ाई से प्रयास करेगी।”
​मुख्यमंत्री ने इस शानदार कामयाबी के लिए श्रीभूमि पुलिस की पूरी टीम की सराहना की है। राज्य सरकार ‘असम अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान के तहत असम को पूरी तरह से नशामुक्त बनाने के लिए लगातार ऐसी सख्त कार्रवाइयां कर रही है।

About Author

Advertisement