असम: मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों किया निरीक्षण

FB_IMG_1784836278444

जानकारी लेने राहत शिविरों का किया दौरा

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने गोलाघाट जिले के कमरबंधा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविर का दौरा किया।
​मुख्यमंत्री सरमा ने कमरबंधा स्थित भास्कर सीनियर बेसिक स्कूल में स्थापित राहत शिविर में जाकर वहां रह रहे पीड़ितों से मुलाकात की। इस राहत शिविर में वर्तमान में बाढ़ से प्रभावित १७८ लोग शरण लिए हुए हैं।
​दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ितों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, दैनिक जरूरतों और आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत शिविर में रह रहे लोगों की हर जरूरत को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत पूरा किया जाए।
​उल्लेखनीय है कि असम में हाल ही में आई भीषण बाढ़ के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और बड़ी संख्या में लोग बेघर होकर राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं।

About Author

Advertisement