असम: डिब्रूगढ़ के कटान प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री सरमा ने किया दौरा

Screenshot_20260802_235413_Facebook

स्थायी समाधान के लिए बनेगी वैज्ञानिक योजना

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ जिले के नदी कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने चाबुआ, बलिजान, पुखुरीजान, दिनजान और रहमरिया क्षेत्रों में पहुंचकर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया तथा कटाव के मुख्य कारणों की जानकारी ली।
​मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि संबंधित विभाग वर्तमान में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए वैज्ञानिक और दीर्घकालिक कदम उठाना बेहद जरूरी है, जिसके लिए राज्य सरकार ने विशेष योजनाएं तैयार की हैं।

About Author

Advertisement