गुवाहाटी: गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने बीती गुरुवार रात नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में इनके अवैध रूप से असम में प्रवेश करने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशंका है कि ये सभी बांग्लादेशी नागरिक कछार जिले की सीमा से असम में दाखिल हुए थे और बाद में गुवाहाटी पहुंचे थे। सुरक्षा एजेंसियां इनके पहचान संबंधी दस्तावेजों और यात्रा मार्ग की जांच कर रही हैं।
फिलहाल सभी नौ बांग्लादेशी नागरिक गुवाहाटी रेलवे पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस इनसे पूछताछ करने के साथ ही इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।









