मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
डिब्रूगढ़: भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक और प्रमुख समाजसेवी प्रसाद सोनोवाल का निधन हो गया है। वह केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के बड़े भाई थे।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ स्थित केंद्रीय मंत्री सोनोवाल के आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि अपनी सादगी, समर्पित करियर और उच्च मानवीय मूल्यों के लिए पहचाने जाने वाले प्रसाद सोनोवाल का निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और उनके पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।










