अवैध शराब के खिलाफ महिला थाना और विनर्स टीम की संयुक्त छापेमारी

FB_IMG_1793968158979

​सिलिगुड़ी: पहाड़ी और तराई के इलाकों में जनसुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिलिगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सिलिगुड़ी महिला थाना, विनर्स टीम, ०२ पिंक आरटी मोबाइल वैन और प्रधान नगर थाना की संयुक्त टीम ने मोहरगांव गुल्मा चाय बागान क्षेत्र में एक बड़ा छापा मारा।
​इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान चाय बागान परिसर में अवैध रूप से बनाई जा रही देसी शराब (चुलू) तथा उसे तैयार करने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री बरामद की गई। पुलिस टीम ने सभी अवैध शराब और भट्ठी के उपकरणों को मौके पर ही पूरी तरह से नष्ट कर दिया।
​सिलिगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से काम कर रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About Author

Advertisement