सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के तहत बागडोगरा थाना पुलिस ने नदियों से अवैध रूप से निकाले गए खनन पदार्थों (आरबीएम) के परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने बागडोगरा थाना क्षेत्र के अय्याप्पा मंदिर और पानीघाटा मोड़ इलाके से नदी सामग्री से लदे ०२ (दो) ट्रैक्टरों को जब्त किया। इसके साथ ही दोनों ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दार्जिलिंग जिले के बागडोगरा थाना क्षेत्र के दीमालजोत निवासी गोविंद छेत्री और राजीजोत निवासी बिलेयम तिर्की (४२ वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, बागडोगरा थाने में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।





