अरुणाचल: सियांग बहुउद्देश्यीय परियोजना का भारी विरोध, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प

156255678

सीआरपीएफ कमांडेंट समेत कई घायल
​

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश स्थित सियांग क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट’ (एसयूएमपी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है। परियोजना की ‘प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट’ (पीएफआर) से जुड़ी गतिविधियों के दौरान रिगा और उगेंग में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच तीखी झड़प हुई।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस झड़प में सीआरपीएफ के एक सहायक कमांडेंट, सुरक्षा जवान और कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं। घायलों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
​स्थानीय समुदाय इस प्रस्तावित बहुउद्देश्यीय परियोजना का लगातार विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि इस परियोजना से उनकी भूमि, आजीविका, जैव विविधता और पैतृक क्षेत्रों पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
​दूसरी ओर, अरुणाचल प्रदेश सरकार का कहना है कि पीएफआर केवल एक प्रारंभिक तकनीकी मूल्यांकन है, परियोजना को लागू करने का अंतिम निर्णय नहीं। सरकार ने प्रभावित एवं चिंतित स्थानीय समुदायों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है।

About Author

Advertisement