अरुणाचल: ​वन और संरक्षित क्षेत्रों के लंबे समय से लंबित मुद्दों का स्थायी समाधान जरूरी: मुख्यमंत्री खांडू

FB_IMG_1788367231718

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य के वनों और संरक्षित क्षेत्रों से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों का स्थायी समाधान खोजने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की वास्तविक चिंताओं का समाधान किया जाना चाहिए ताकि ऐसे मामलों को बेवजह लटका कर न रखा जाए।
​इसी कड़ी में मुख्यमंत्री खांडू ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गोयल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
​इस बैठक में अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मेन, भूमि प्रबंधन मंत्री बालो राजा, पर्यावरण एवं वन मामलों के सलाहकार (विधायक) वांग्लिन लोवांगडोंग, मुख्य सचिव मनीष गुप्ता और वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी पी. सुब्रमण्यम भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान वनों और संरक्षित क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

About Author

Advertisement