ईटानगर: ८०वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर
अरुणाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
भाजपा नेता कलिंग मोयोंग ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर कलिंग मोयोंग ने कहा कि यह दिन स्वतंत्रता की भावना, देशभक्ति और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को नमन करने का एक सार्थक अवसर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तिरंगा हम सभी को भारत की सेवा और ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रेरित करता रहेगा।










