ईटानगर: देशव्यापी अभियान “१२ साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के” के एक हिस्से के रूप में भाजपा ईटानगर जिल्ला कमेटी द्वारा एक विशेष स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिल्ला महासचिव एवं संयोजक श्री किओगी गिदा गगुङ के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में विशेष रूप से प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा जिल्ला अध्यक्ष श्री तादार तोउमिन, माननीय विधायक श्री तेची कासो, जिल्ला प्रभारी श्री लिखा तोगु, राज्य उपाध्यक्ष श्री तार्ह सोपिङ, मंडल अध्यक्ष द्वय श्री यार्दा राजा और श्री तार्ह काहा की उपस्थिति रही। इसके साथ ही ईटानगर नगर निगम (आईएमसी) के उप-मेयर श्री तोक ताबिन चामदिर, जेडपीएम श्रीमती ताङ यादो, कॉर्पोरेटरों में श्री गिचिक ताचु, श्रीमती गिगी रिना, श्रीमती ग्यामार मेमा बाके और काबाक सुम्पा सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, बीएलसी और भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति थी।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच और आह्वान से प्रेरित होकर आयोजित इस कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सतत विकास को बढ़ावा देते हुए एक हरित और स्वच्छ भारत निर्माण के प्रति सभी की सामूहिक प्रतिबद्धता को एक बार फिर मजबूती से उजागर किया है।










