‘अरण्य सप्ताह’ के अवसर पर भक्तिनगर पुलिस ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बांटे पौधे

379eaedd-9350-4d81-9f5b-59b922f4ccaa

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत भक्तिनगर थाना द्वारा ‘अरण्य सप्ताह’ (वन सप्ताह) के अवसर पर आम जनता के बीच पौधों का वितरण किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस ने इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
​पौधे वितरित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को “एकटी गाछ मायेर नाम” (‘एक पेड़ माँ के नाम’) अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस पहल के माध्यम से पुलिस ने सभी नागरिकों से एक हरित और स्वस्थ भविष्य के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।
​पुलिस के इस पर्यावरण-अनुकूल कदम की स्थानीय लोगों द्वारा व्यापक सराहना की जा रही है।

About Author

Advertisement