कप्तान कमिंस को समर्थन देने का फैसला किया सीए ने

IMG-20261121-WA0066

सिडनी: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने दक्षिण अफ्रीका में २०१८ के सैंडपेपर विवाद की नई जांच के बीच पैट कमिंस को पुरुष टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में अपना समर्थन दिया है। बोर्ड ने वर्तमान कप्तान की ईमानदारी से किसी भी तरह का समझौता किए जाने की बात को खारिज किया है। बोर्ड की बैठक के बाद सीए ने एक बयान में कहा कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ईमानदारी और २०१८ के दौरे के दौरान हुई घटनाओं से प्रभावित लोगों के कल्याण के उपायों पर चर्चा की गई। कप्तान के रूप में कमिंस की स्थिति को लेकर जारी चर्चाओं के बीच उन्हें पूरा समर्थन देने का फैसला किया गया।सीए के चेयरमैन डेविड बून और सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने शुक्रवार को सिडनी में कमिंस से मुलाकात की। इस मुलाकात में कमिंस के कल्याण, टीम को आवश्यक सहयोग और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।बून ने कहा, “हम इस मुश्किल समय में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को पूरी प्रतिबद्धता और धैर्य के साथ आगे बढ़ाने, सुनने और सीखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस सप्ताह हमने जिस स्वतंत्र मंच (इंडिपेंडेंट फोरम) की घोषणा की है, वह इसी उद्देश्य से बनाया गया है। बोर्ड सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को वहां अपना पक्ष रखने और उस पर चर्चा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। हम उचित समय पर कार्यक्षेत्र की शर्तें (टर्म्स ऑफ रेफरेंस) प्रकाशित करेंगे।”बून ने आगे कहा, “हमने पैट (कमिंस) को अपना समर्थन दिया है और २०१८ के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुई घटनाओं से प्रभावित सभी लोगों के प्रति उनकी चिंता व्यक्त की है। हमने उस अनुभव से सबक सीखा है। हमें अपनी टीम और उस संस्कृति पर गर्व है, जिसे पैट और अन्य कप्तानों ने पिछले ८ वर्षों में आगे बढ़ाया है। इसके साथ ही कमिंस की ईमानदारी से किसी तरह का समझौता किए जाने संबंधी खबरों को भी हम पूरी तरह खारिज करते हैं।”
इस बीच, कमिंस ने भी सीए नेतृत्व के साथ हुई बैठक का स्वागत किया है। उन्होंने प्रस्तावित स्वतंत्र मंच का समर्थन करते हुए कहा कि वह इस प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, “डेविड और टॉड के साथ बातचीत करना महत्वपूर्ण रहा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान होना एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैंने इसे कभी हल्के में नहीं लिया है और न ही कभी लूंगा। मैं इस मंच का शत-प्रतिशत समर्थन करता हूं।”

About Author

Advertisement