उपराष्ट्रपति से जबलपुर के विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

53d8da3a-65a9-4c1d-8a7b-60cde56ca888

​नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति भवन में मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद किया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सांसद श्री आशीष दुबे ने किया।
​संवाद के दौरान उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों को शिक्षा को पूरी निष्ठा के साथ अपनाने, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनकर ‘विकसित भारत@२०४७’ के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का भी आह्वान किया।

About Author

Advertisement