ईटानगर: अरुणाचल स्विमिंग एसोसिएशन(एएसए) ने मुख्यमंत्री राहत कोष (चीफ मिनिस्टर्स रिलीफ फंड) में २ लाख रुपये का योगदान दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री तान्या अगु जी के नेतृत्व में यह राशि प्रदान की गई है।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इस उदार योगदान के लिए अरुणाचल स्विमिंग एसोसिएशन और अध्यक्ष तान्या अगु के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री खांडू ने कहा है कि खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ खेल संघों का समाज के प्रति जिम्मेदार बनते हुए सार्थक योगदान देना अत्यंत सराहनीय और उत्साहवर्धक है। सहयोग प्रदान करने और मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री खांडू, एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा प्रतिनिधियों के बीच चर्चा भी हुई है।





