सिक्किम में भारी बर्फबारी और ठंड के बीच फंसे ९०० से अधिक पर्यटकों और स्थानीय लोगों का रेस्क्यू

Screenshot_20261113_184013_Instagram

गंगटोक: पूर्वी सिक्किम के ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और भीषण ठंड के कारण फंसे ९०० से अधिक स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने सुरक्षित बचा लिया है।
त्रिशक्ति कोर की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई जानकारी के अनुसार, भारी बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के कारण रास्ते में फंसे पर्यटकों के २५० से अधिक वाहनों समेत कुल ३०० से अधिक वाहनों को भी सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
रेस्क्यू किए गए लोगों को भारतीय सेना के विभिन्न शिविरों में ठहराया गया। वहां उनके लिए आवश्यक चिकित्सा सहायता, गर्म आश्रय और भोजन की व्यवस्था की गई थी।
भारतीय सेना के इस मानवीय कार्य ने सेना और आम नागरिकों के बीच आत्मीय संबंधों के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा के प्रति सेना की अटूट प्रतिबद्धता को एक बार फिर उजागर किया है।

About Author

Advertisement