नयी दिल्ली: भारत के इतिहास में ३१ अक्तूबर की तारीख देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के दिन के तौर पर दर्ज है।
अपने फौलादी इरादों के लिए विख्यात और बड़े से बड़ा फैसला बेखौफ लेने वाली देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ३१ अक्तूबर की सुबह उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी।
इंदिरा गांधी ने १९६६ से १९७७ के बीच लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली और उसके बाद १९८० में दोबारा इस पद पर पहुंचीं और ३१ अक्तूबर १९८४ को पद पर रहते हुए ही उनकी हत्या कर दी गई।
देश-दुनिया के इतिहास में ३१ अक्तूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है~
१७५९: फिलीस्तीन के साफेद में भूकंप से १०० लोग मारे गये।
१८६४: नेवादा अमेरिका का ३६वां प्रांत बना।
१९०५: अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में क्रांतिकारी प्रदर्शन।
१९०८: लंदन में चौथे आधुनिक ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
१९१४: ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
१९२०: मध्य यूरोपीय देश रोमानिया ने पूर्वी यूरोप के बेसाराबिया पर कब्जा किया।
१९२०: मुंबई में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का पहला अधिवेशन हुआ।
१९४१: लगभग १५ वर्ष की मेहनत के बाद दक्षिण डेकोटा की ब्लैक हिल्स में माउंट रेशमोर नेशनल म्यूजियम का काम पूरा हुआ, जहां पहाड़ियों पर अमेरिका के चार राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन, थॉमस जेफरसन, थिओडोर रूजवेल्ट और अब्राहम लिंकन के चेहरे तराशे गए।
१९५३: बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ।
१९५६: स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस ने मिस्र पर बमबारी शुरू की।
१९५९: सोवियत संघ तथा मिस्र ने नील नदी पर अस्वान बांध बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
१९६०: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से करीब दस हजार लोगों की मौत।
१९६६: भारत के प्रसिद्ध तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार करने का ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाया।
१९६८: अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने उत्तरी वियतनाम में अमेरिकी बमबारी रोकने का आदेश दिया।
१९७८: ईरान में तेल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू।
१९७८: यमन ने अपना संविधान अंगीकार किया।
१९८२: पोप जाॅन पॉल द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने।
१९८४: भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके पश्चात् राजीव गांधी भारत के ९वें प्रधानमंत्री बनें।
१९८९: तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गये।
१९९२: लाइबेरिया में पांच अमेरिकी नन की हत्या का ऐलान किया गया। हत्याओं के लिए चार्ल्स टेलर के प्रति आस्थावान बागियों को जिम्मेदार ठहराया गया।
१९९६: रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए आवश्यक ६५ देशों की मंजूरी मिली।
२००३: हैदराबाद में आयोजित अफ़्रोएशियन हॉकी चैम्पियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को ३-१ से हराकर स्वर्ण प्राप्त किया।
२००३: मलेशिया के प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद ने शासन की बागडोर उपप्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद को सौंपी। मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद के २२ वर्ष लंबे शासन का अंत हुआ।
२००४: फालुजा में अमेरिका ने हवाई हमला किया।
२००५: फ़िलिस्तीन-इस्रायल हिंसा न करने पर सहमत।
२००५: रूस को वोल्कर रिपोर्ट के पीछे जोड़-तोड़ का सन्देह।
२००५: चीन और नेपाल सीमा के संयुक्त निरीक्षण पर सहमत।
२००६: श्रीलंका सरकार ने तमिल विद्रोहियों पर जाफना प्राय:द्वीप में जवानों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया।
२००८: देश में ६ से १४ वर्ष की आयु के बच्चे को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा मुहैया कराने सम्बन्धी विधेयक को केन्द्रीय मंत्रीमण्डल ने मंज़ूरी दी।
२०१५: रूसी एयरलाइन कोगलीमाविया का विमान ९२६८ उत्तरी सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी २२४ लोगों की मौत।
२०१९: जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को आधिकारिक तौर पर दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में पुनर्गठित किया गया।
२०२२: फिलीपींस में आए भीषण उष्णकटिबंधीय तूफान ‘नालगे’ के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में ९८ लोगों की मौत हो गई थी और ६४ से अधिक लोग लापता थे। इस आपदा से ३० लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए थे।
२०२२: भारत में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक भीषण कार दुर्घटना हुई, जिसमें ४ लोगों की मौत हो गई और ४ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
२०२३: उत्तरी गाजा में एक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल हमले में इज़राइल के ११ सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे।
२०२३: इज़राइल-हमास युद्ध के दौरान उत्तरी गाजा में स्थित जाबालिया शरणार्थी शिविर पर भीषण हवाई हमला हुआ था। इस हमले में ५० से अधिक लोगों की जान चली गई थी और १५० से अधिक लोग घायल हो गए थे। पूरी बस्ती मलबे में तब्दील हो गई थी।
२०२४: स्पेन (विशेष रूप से वालेंसिया क्षेत्र) में सदी की सबसे भयानक अचानक आई बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ था। इस आपदा में मृतकों की संख्या २०० के पार पहुँच चुकी थी और सैकड़ों लोग लापता थे। बुनियादी ढांचा, पुल और हजारों गाड़ियां पूरी तरह तबाह हो गईं।
२०२५: पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत में भीषण भूस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम २१ लोगों की जान चली गई। राहत कर्मियों ने मलबे से १८ शव बरामद किए।
२०२५: रूस ने यूक्रेन के सुमी शहर और कई थर्मल पावर प्लांटों पर ६०० से अधिक ड्रोन और मिसाइलों से भीषण हवाई हमला किया। इस हमले में एक ७ साल की बच्ची सहित कई लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए।
२०२५: ब्राजील में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ की गई एक बड़ी कार्रवाई के दौरान माफियाओं ने पुलिस हेलीकॉप्टर और टीमों पर ड्रोन से बमबारी की, जिसमें ४ पुलिस अफसरों सहित १३० से अधिक लोगों की मौत हो गई।
२०२५: भारत के पूर्वी तटीय इलाकों में चक्रवात तूफान ‘मौथा’ के चलते आंध्र प्रदेश में भारी नुकसान हुआ और ३ लोगों की मौत हुई। इस चक्रवात के कारण बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी रहा और लाखों एकड़ फसलें तबाह हो गईं।
३१ अक्तूबर को जन्मे प्रमुख व्यक्ति~
१४५१: क्रिस्टोफर कोलंबस – महान खोजकर्ता और नाविक (माना जाता है कि इनका जन्म इसी तारीख के आसपास हुआ था)।
१७९५: जॉन कीट्स – अंग्रेजी साहित्य के महान रोमांटिक कवि (इंग्लैंड)।
१८७५: सरदार वल्लभभाई पटेल – भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पहले उप-प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री। उन्हें भारत का ‘लौह पुरुष’ भी कहा जाता है।
१८८९: नरेंद्र देव – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त।
१९२२: नोरोदम शिनौक – कंबोडिया के राजा।
१९३०: मिहिर सेन – प्रसिद्ध भारतीय तैराक (इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले भारतीय)।
१९४३: ओमान चांडी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
१९४३: जी. माधवन नायर – भारतीय वैज्ञानिक और ‘इसरो’ के पूर्व अध्यक्ष।
१९६१: पीटर जैक्सन – ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ फिल्मों के ऑस्कर विजेता निर्देशक (न्यूजीलैंड)।
१९६२: सर्वानंद सोनोवाल – केंद्रीय मंत्री, असम के १४वें मुख्यमंत्री और भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद।
१९६३: रोब श्नाइडर – प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन (अमेरिका)।
१९६७: वैनिला आइस – अमेरिकी रैपर और संगीतकार।
१९८१: सिकंदर खेर – भारतीय फिल्म अभिनेता (अनुपम खेर और किरण खेर के बेटे)।
१९८२: अर्जुन बिजलानी – मशहूर भारतीय टेलीविजन और बॉलीवुड अभिनेता।
१९८२: धर्मेश येलांडे (धर्मेश सर) – प्रसिद्ध भारतीय कोरियोग्राफर और डांसर।
१९८६: ओमकार कपूर – भारतीय अभिनेता (फिल्म ‘प्यार का पंचनामा २’ फेम)।
१९९७: मार्कस रैशफोर्ड – मशहूर अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर (इंग्लैंड/मैनचेस्टर यूनाइटेड)।
३१ अक्तूबर के प्रमुख निधन~
१९२६: हैरी हुडिनी – दुनिया के सबसे प्रसिद्ध जादूगर और एस्केप आर्टिस्ट।
१९७५: सचिन देव बर्मन – बांग्ला और हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक (प्रमुख फ़िल्में: आराधना)।
१९८४: इंदिरा गांधी – भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री।
१९९३: फेडेरिको फेलिनी – प्रसिद्ध इतालवी फिल्म निर्देशक।
१९९३: रिवर फीनिक्स – अमेरिकी अभिनेता और कार्यकर्ता।
२००५: अमृता प्रीतम – प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार।
२००५: पी. लीला – भारत की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका (प्लेबैक सिंगर)।
२००६: पी. डब्ल्यू. बोथा – दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद युग के पूर्व राष्ट्रपति।
२०२०: शॉन कॉनरी – मशहूर हॉलीवुड अभिनेता (पहले जेम्स बॉन्ड)।
२०२०: एमएफ डूम – प्रसिद्ध ब्रिटिश-अमेरिकी रैपर।
३१ अक्तूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव~
राष्ट्रीय एकता दिवस (भारत): सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के सम्मान में भारत में हर साल ३१ अक्तूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष २०१४ में हुई थी।
विश्व शहर दिवस: संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा ३१ अक्तूबर को ‘विश्व शहर दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है।





