अब ट्रेनें बनाएंगी बिजली

95b644e1-a544-46b5-a257-493f69622b0a

पटरी की थरथराहट से पैदा होगा करंट, नई तकनीक तैयार

नई दिल्ली :अभी तक ट्रेनें बिजली से चलती थीं लेकिन अब ट्रेनें बिजली बनाएंगी भी। दरअसल रिसर्चर्स ने रेलवे ट्रैक पर होने वाली हलचल या थरथराहट से बिजली बनाने का तरीका निकाल लिया है। अभी तक पहियों और पटरियों के बीच पैदा होने वाले कंपन से बनने वाली भारी ऊर्जा वातावरण में गर्मी के रूप में बर्बाद हो जाती थी लेकिन नई तकनीक अब इसे बिजली में बदला जा सकेगा। यह तकनीक रेलवे के निगरानी वाले सेंसर्स के लिए बहुत काम की साबित हो सकती है।
ट्रेनें बनाएंगी बिजली
कैसे काम करती है तकनीक?
यह सिस्टम तीन हिस्सों में काम करता है। वाइब्रेशन कन्वर्जन मॉड्यूल, जनरेटर मॉड्यूल और पावर स्टोरेज मॉड्यूल। जब भी भारी ट्रेन पटरी से गुजरती है, तो पटरी ऊपर-नीचे हिलती है। इस तकनीक के तहत इस्तेमाल होने वाला सीजर लिंकेज और स्लाइडर मैकेनिज्म इस ऊपर-नीचे होने वाली गति को एकतरफा रोटेशन में बदल देता है।
इस रोटेशन की मदद से थ्री-फेज जनरेटर बिजली पैदा करता है, जिसे रेक्टिफिकेशन और फिल्टरिंग के बाद सुपरकैपेसिटर्स में सुरक्षित स्टोर कर लिया जाता है।

About Author

Advertisement