नई दिल्ली: देश और दुनिया के इतिहास में १९ सितम्बर की तारीख कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक घटनाओं की गवाह रही है। १९ सितम्बर के इतिहास से जुड़ी पूरी जानकारी इस प्रकार है~
१८९१: विलियम शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक “द मर्चेंट ऑफ वेनिस” का मैनचेस्टर में पहली बार मंचन किया गया।
१८९३: स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में अपना प्रसिद्ध ‘हिंदू धर्म पर शोधपत्र’ प्रस्तुत किया था। इस लेख में उन्होंने वेदों की अनतंता, हिंदू धर्म के दार्शनिक सिद्धांतों, आत्मा, ईश्वर और आध्यात्म के वास्तविक स्वरूप पर प्रकाश डाला था।
१८९३: न्यूजीलैंड में महिला मताधिकार अधिनियम (१८९३) के तहत महिलाओं को मतदान का ऐतिहासिक अधिकार मिला था। गवर्नर लॉर्ड ग्लासगो ने १९ सितम्बर १८९३ को इस चुनावी अधिनियम पर हस्ताक्षर किए थे। इसके साथ ही न्यूजीलैंड महिलाओं को संसदीय चुनाव में वोट देने का अधिकार देने वाला दुनिया का पहला स्वशासित देश बना था।
१९५५: अर्जेंटीना की सेना और नौसेना ने सैन्य विद्रोह के माध्यम से वहां के तत्कालीन राष्ट्रपति जुआन डोमिंगो पेरोन को सत्ता से बेदखल कर दिया था। इस तख्तापलट को अर्जेंटीना के इतिहास में “रिवोल्युसियोन लिबर्टाडोरा” या “मुक्ति संग्राम” के नाम से जाना जाता है। इस घटना के बाद पेरोन कई वर्षों तक स्पेन और अन्य देशों में निर्वासित रहे। लगभग १८ वर्षों के बाद, १९७३ में जुआन पेरोन पुनः अर्जेंटीना लौटकर फिर से देश के राष्ट्रपति चुने गए।
१९५७: संयुक्त राज्य अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर ‘रेनियर’ नाम से दुनिया का पहला पूरी तरह से नियंत्रित भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
१९६२: भारत और चीन की उत्तरी सीमा (विशेष रूप से लद्दाख और पूर्वोत्तर सीमांत क्षेत्र) में चीनी सेना की घुसपैठ और झड़पें तीव्र हो गई थीं, जिसके बाद २० अक्टूबर १९६२ को पूर्ण युद्ध शुरू हुआ। चीन ने एकतरफा रूप से २० नवंबर १९६२ को युद्धविराम की घोषणा की थी।
१९८२: कंप्यूटर वैज्ञानिक स्कॉट फाहलमैन ऑनलाइन संदेश (इमोटिकॉन/स्माइली) का उपयोग करने वाले पहले व्यक्ति बने। फाहलमैन ने पहली बार टेक्स्ट-आधारित संदेशों में भावनाएं व्यक्त करने के लिए 🙂 (हंसता हुआ चेहरा) और 🙁 (उदासीन चेहरा) का उपयोग करने का सुझाव दिया था। उन्होंने कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी के एक डिजिटल बुलेटिन बोर्ड पर यह संदेश पोस्ट किया था, जिसे दुनिया का पहला डिजिटल इमोटिकॉन माना जाता है।
१९८३: कैरिबियाई द्वीप समूह (वेस्टइंडीज) में स्थित सेंट किट्स एंड नेविस देश ब्रिटेन के औपनिवेशिक शासन से पूरी तरह स्वतंत्र हुआ था।
१९८८: इजराइल ने अपने पहले स्वदेशी अंतरिक्ष उपग्रह ओफेक-१ (जिसे क्षितिज-१ भी कहा जाता है) का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था। इस सफल प्रक्षेपण के साथ ही इजराइल खुद का उपग्रह बनाकर अपने ही रॉकेट (शावित रॉकेट) के माध्यम से अंतरिक्ष में भेजने वाला दुनिया का आठवां देश बन गया था।
१९९६: अलिजा इजेटबेगोविक तीन सदस्यीय बोस्नियाई राष्ट्रपति पद के अध्यक्ष चुने गए, जिससे वे बोस्नियाई युद्ध (१९९२–१९९५) के समापन के बाद बोस्निया के पहले राष्ट्रपति बने।
१९९६: ग्वाटेमाला सरकार और वामपंथी विद्रोहियों ने ३६ वर्षों से चले आ रहे गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए एक ऐतिहासिक शांति समझौते के अंश पर हस्ताक्षर किए थे। इस गृहयुद्ध में लगभग २,००,००० लोग मारे गए थे या लापता हो गए थे। इसके बाद दिसंबर १९९६ में अंतिम स्थायी शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
२०००: भारतीय भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। वह ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
२००२: इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक (पश्चिमी तट) के रामल्ला शहर में स्थित फिलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय ‘अल-मुकादा’ की भीषण घेराबंदी शुरू की थी। यह सैन्य कार्रवाई तेल अवीव में हुए आत्मघाती बस बम विस्फोट के जवाब में की गई थी, जिसमें ६ लोग मारे गए थे। इजराइल का मुख्य उद्देश्य परिसर के भीतर छिपे २० से अधिक वांछित चरमपंथियों को आत्मसमर्पण कराना और अराफात को पूरी तरह से अलग-थलग करना था।
२००६: थाईलैंड के सेना प्रमुख जनरल सोंथी बून्यारतगलिन के नेतृत्व में रॉयल थाई आर्मी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की निर्वाचित सरकार का तख्तापलट कर दिया था। इस दौरान देश में मार्शल लॉ (सैन्य कानून) और आपातकाल लागू किया गया, संविधान को निलंबित किया गया और संसद को भंग कर दिया गया। जब यह तख्तापलट हुआ, तब थाईलैंड के प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेने न्यूयॉर्क (अमेरिका) गए हुए थे। इस तख्तापलट के कुछ दिनों बाद, १ अक्टूबर २००६ को अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में जनरल सुरायुद चुलानोत को नियुक्त किया गया था।
२००६: पोप बेनेडिक्ट १६वें ने जर्मनी के रेगेन्सबर्ग विश्वविद्यालय में दिए गए अपने एक भाषण में इस्लाम को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर आधिकारिक रूप से माफी मांगी थी। पोप बेनेडिक्ट ने अपने भाषण में १४वीं शताब्दी के एक ईसाई सम्राट के कथन को उद्धृत किया था, जिसमें पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के प्रसार के तरीकों (विशेष रूप से तलवार के उपयोग) की आलोचना की गई थी।
२००६: जापान सरकार ने उत्तर कोरिया द्वारा किए गए मिसाइल परीक्षणों के जवाब में उसके खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंधों को मंजूरी दी थी। जापान का यह निर्णय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव १६९५ के अनुरूप था, जिसमें सदस्य राष्ट्रों से उत्तर कोरिया को मिसाइल या सामूहिक विनाश के हथियारों से संबंधित सामग्री की बिक्री रोकने के लिए कहा गया था।
२००६: भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई थी। यह घोषणा वैश्विक आर्थिक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका और वैश्विक वित्तीय स्थिरता में योगदान देने की उसकी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी। भारत ने १९९३ के बाद से आईएमएफ से कोई वित्तीय सहायता (ऋण) नहीं ली है और २००० तक अपने सभी पुराने बकाये का भुगतान कर दिया था।
२००७: युवराज सिंह ने किंग्समीड, डरबन (दक्षिण अफ्रीका) में टी-२० विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में लगातार ६ छक्के लगाए थे। युवराज ने मात्र १२ गेंदों में टी-२० अंतरराष्ट्रीय इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया।
२००७: अमेरिकी वायु सेना ने साइबर स्पेस में बढ़ते खतरों से निपटने और देश की डिजिटल संपत्तियों की रक्षा करने के लिए एक अस्थायी साइबर कमान का गठन किया था। इस कमान का मुख्य उद्देश्य वायु सेना के नेटवर्क को सुरक्षित रखना, दुश्मन के कंप्यूटर सिस्टम पर हमले करने की क्षमता विकसित करना और अंतरिक्ष तथा डिजिटल सुरक्षा को आपस में जोड़ना था।
२००८: दिल्ली के जामिया नगर स्थित बाटला हाउस में पुलिस और इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा ने ऑपरेशन का नेतृत्व करते हुए गंभीर रूप से घायल होने के बाद शहादत प्राप्त की। उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। इस बाटला हाउस मुठभेड़ में इंडियन मुजाहिद्दीन के दो आतंकी (आतिफ अमीन और मोहम्मद साजिद) मारे गए थे।
२००८: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद से निपटने के लिए बनाए गए नागरिक सशस्त्र समूह ‘सलवा जुडूम’ के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार को इसे बंद करने का निर्देश दिया था।
२००९: गुजरात के गोधरा कांड के बाद भड़के दंगों के मामले की जांच कर रहे नानावती-मेहता आयोग ने तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और छह अन्य लोगों को समन भेजने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था। आयोग ने मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाए गए आरोपों को अस्पष्ट और अनुमानों पर आधारित बताते हुए आवेदन खारिज कर दिया था।
२०१३: न्यायमूर्ति प्रफुल्ल चंद्र पंत मेघालय उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए और २० सितम्बर २०१३ को उन्होंने मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया।
२०१४: एप्पल ने आधिकारिक रूप से आईफोन ६ और आईफोन ६ प्लस की बिक्री शुरू की थी। बिक्री के पहले सप्ताहांत (ओपनिंग वीकेंड) में ही इन दोनों मॉडलों के १ करोड़ से अधिक सेट बिक गए थे।
२०१५: जापानी संसद ने एक ऐतिहासिक और विवादास्पद कानून पारित किया, जिसने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार जापानी सेना को विदेशी धरती पर लड़ने की अनुमति दी।
२०१५: सीरिया के इदलिब प्रांत स्थित अबू अल-दुहुर सैन्य हवाई अड्डे पर कब्जा करने के बाद अल-कायदा से जुड़े नुसरा फ्रंट और अन्य विद्रोही समूहों ने सीरियाई सेना के कम से कम ५६ सैनिकों की एक साथ गोली मारकर हत्या कर दी थी।
२०१५: तुर्की के लड़ाकू विमानों ने उत्तरी इराक में प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के ठिकानों पर भीषण बमबारी की, जिसमें ५५ से अधिक कुर्द लड़ाके मारे गए।
२०१५: सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन द्वारा यमन की राजधानी साना में सरकारी भवनों और आवासीय क्षेत्रों पर किए गए बमबारी में ३० से अधिक लोग मारे गए।
२०१५: नेपाल की संविधान सभा ने अपने नए धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक संविधान को अंतिम रूप देकर लागू करने की घोषणा की (जिसे आधिकारिक रूप से २० सितम्बर को राष्ट्रपति द्वारा घोषित किया गया)।
२०१५: इंग्लैंड में आयोजित रग्बी विश्व कप २०१५ के एक रोमांचक मैच में जापान ने दक्षिण अफ्रीका को ३४-३२ से हरा दिया। रग्बी के इतिहास में इसे अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर माना जाता है।
२०१६: न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के मुख्य संदिग्ध अहमद खान रहामी को पुलिस ने न्यू जर्सी में एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
२०१६: मुंबई की एक विशेष अदालत ने वर्ष २०१३ के प्रीति राठी तेजाब हमला कांड के दोषी अंकुर पवार को मौत की सजा सुनाई।
२०१६: सीरिया के उरुम अल-कुबरा में संयुक्त राष्ट्र की राहत सामग्री ले जा रहे ट्रकों के काफिले पर भीषण हवाई हमला हुआ, जिसमें कई लोग मारे गए। संयुक्त राष्ट्र ने इसे गंभीर ‘युद्ध अपराध’ करार दिया था।
२०१६: कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की राजधानी किंशासा में राष्ट्रपति जोसेफ काबिला के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों के हिंसक हो जाने से दर्जनों प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
२०१६: लॉस एंजिल्स में आयोजित ६८वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स में लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ ने धूम मचाई और सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज का पुरस्कार जीता। इसके साथ ही रामी मालेक और जूलिया लुई-ड्रेफस ने भी मुख्य श्रेणियों में पुरस्कार अपने नाम किए।
२०१७: मध्य मेक्सिको में ७.१ तीव्रता का भीषण भूकंप आया। इससे मेक्सिको सिटी और आसपास के क्षेत्रों में दर्जनों इमारतें ढह गईं और ३०० से अधिक लोगों की मौत होने के साथ-साथ व्यापक नुकसान हुआ।
२०१७: अटलांटिक महासागर में उठे खतरनाक तूफान ‘मारिया’ ने कैरिबियाई द्वीप समूह के डोमिनिका और प्यूर्टो रिको में भारी तबाही मचाई।
२०१७: भारत सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा दायर करते हुए देश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था।
२०१७: बिहार के नालंदा जिले में अनियंत्रित हुई एक स्कूल बस के पेड़ से टकरा जाने से १० से अधिक बच्चे घायल हो गए।
२०१८: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग पहुंचे। ११ वर्षों में किसी भी दक्षिण कोरियाई नेता की यह पहली प्योंगयांग यात्रा थी, जहां उन्होंने किम जोंग-उन से मुलाकात की।
२०१८: केन्या के धावक एलियुड किपचोगे ने बर्लिन मैराथन को रिकॉर्ड कम समय में पूरा करके विश्व रिकॉर्ड बनाया।
२०१८: शक्तिशाली तूफान ‘मंगखुत’ ने फिलीपींस, ताइवान, हांगकांग और चीन में भारी तबाही मचाई, जिससे ७० से अधिक लोगों की मौत हो गई।
२०१९: अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) ने अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए ब्याज दरों में कटौती की।
२०१९: सऊदी अरब के तेल शोधन संयंत्रों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रतिबंध बढ़ाने की घोषणा की।
२०१९: प्रसिद्ध अमेरिकी व्यवसायी तथा हिल्टन होटल्स कॉर्पोरेशन के प्रमुख बैरन हिल्टन का ९१ वर्ष की आयु में निधन हो गया।
२०१९: ट्यूनीशिया के दूसरे राष्ट्रपति जाइन एल आबिदीन बेन अली का निर्वासन के दौरान ८३ वर्ष की आयु में निधन हो गया।
२०१९: मियामी के पहले लातवियाई/लैटिनो मेयर तथा अमेरिकी राजनीतिज्ञ मॉरिस फेरे का ८४ वर्ष की आयु में निधन हो गया।
२०२०: बैंकॉक में थम्मसात विश्वविद्यालय के छात्रों के नेतृत्व में १५,००० से अधिक लोकतंत्र-समर्थक प्रदर्शनकारी ग्रैंड पैलेस के पास एकत्र हुए और प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा के इस्तीफे तथा राजशाही में सुधार की मांग की।
२०२०: बुखारेस्ट के यूनिवर्सिटी स्क्वायर में सैकड़ों परिवारों ने स्कूलों में फेस मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नए नियमों सहित अन्य विषयों के विरोध में प्रदर्शन किया।
२०२१: विराट कोहली ने आईपीएल २०२१ के सीजन के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की।
२०२१: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से लगभग २०० यात्रियों (अफगान और अमेरिकी नागरिक) को लेकर कतर एयरवेज की एक चार्टर उड़ान कतर के लिए रवाना हुई।
२०२१: नंगरहार के जलालाबाद में तालिबान की गाड़ी के पास हुए बम विस्फोट में तीन तालिबान सदस्य और दो नागरिक मारे गए।
२०२२: ब्रिटेन की महारानी रानी एलिजाबेथ द्वितीय का लंदन में अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
२०२२: पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास से चीनी सेना ३ किलोमीटर पीछे हट गई।
२०२२: भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के ६५ किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।
२०२२: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल को जोड़ने वाले छारछुम मोटर पुल का शिलान्यास किया।
२०२२: महसा अमिनी की हिरासत में मौत के बाद ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत में हिंसक प्रदर्शन हुए।
२०२२: दक्षिण-पूर्वी ताइवान में आए ६.९ तीव्रता के भीषण भूकंप में १ व्यक्ति की मौत हो गई थी और १४६ से अधिक लोग घायल हो गए थे।
२०२३: भारत की लोकसभा में महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में ३३% आरक्षण देने वाला ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ विधेयक पेश किया गया।
२०२३: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य सांसद पुराने संसद भवन से निकलकर नए संसद भवन में प्रवेश कर गए। पुराने संसद भवन का नाम ‘संविधान सदन’ रखने का प्रस्ताव किया गया।
२०२३: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर लगाए गए आरोपों को भारत सरकार ने खारिज कर दिया और कड़े कदम उठाए।
२०२३: अजरबैजान ने नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र में अर्मेनियाई बलों के खिलाफ सैन्य अभियान (ऑफेंसिव) शुरू किया।
२०२३: न्यू यॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय बैठक सप्ताह और एसडीजी शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई।
२०२४: अंडमान का नाम परिवर्तन: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजयपुरम’ रखा गया।
२०२४: भारत ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के प्रयास के अमेरिकी अदालत के समन को खारिज करते हुए इसे अनुचित बताया।
२०२४: लेबनान में पेजर के बाद वाकी-टाकी और सोलर सिस्टम में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों की दूसरी लहर से अफरा-तफरी मच गई, जिसमें दो दिनों में ३२ से अधिक लोगों की मौत हो गई।
२०२५: सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच एक सुरक्षा समझौता हुआ, जिसके तहत किसी एक देश पर हुआ हमला दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। इस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने चिंता व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि सऊदी अरब परस्पर हितों का ध्यान रखेगा।
२०२५: उत्तराखंड में भारी भूस्खलन के कारण छह घर ध्वस्त हो गए और १० लोग लापता हो गए।
२०२५: अमेरिका ने ईरान के चाबहार पोर्ट से जुड़ी पाबंदियों में दी गई छूट (अपवाद) के आदेश को रद्द कर दिया, जो २९ सितम्बर २०२५ से लागू होना तय हुआ।
२०२५: गाजा पट्टी में इजराइली हमले में कम से कम ४३ फिलिस्तीनी मारे गए। दूसरी ओर, सूडान के गृहयुद्ध के दौरान एल-फासेर के पास एक विस्थापित शिविर की मस्जिद पर हुए ड्रोन हमले में ७५ लोगों की मौत हो गई।
१९ सितम्बर को जन्मे व्यक्ति~
ईस्वी ८६: एंटोनिनस पायस – इतिहास के प्रसिद्ध रोमन सम्राट।
१५५: हेनरी तृतीय – फ्रांस के प्रसिद्ध राजा तथा राजा हेनरी द्वितीय और कैथरीन डी मेडिसी के चौथे पुत्र।
१८६७: श्रीपाद दामोदर सातवलेकर – बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उत्थान में विशेष योगदान देने वाले विद्वान।
१८८६: सैयद फज़ल अली – भारतीय न्यायाधीश, जो असम और उड़ीसा के राज्यपाल रहे।
१९११: विलियम गोल्डिंग – प्रसिद्ध ब्रिटिश उपन्यासकार तथा नोबेल पुरस्कार विजेता।
१९२७: कुंवर नारायण – हिंदी भाषा के प्रसिद्ध और सम्मानित कवि।
१९४८: जेरेमी आयरन्स – ऑस्कर विजेता प्रसिद्ध ब्रिटिश अभिनेता।
१९५८: लकी अली – भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता।
१९६५: सुनीता विलियम्स – अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ के माध्यम से अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला।
१९७७: आकाश चोपड़ा – पूर्व भारतीय क्रिकेटर तथा प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर।
१९ सितम्बर को हुए निधन~
१५८१: सिख गुरु रामदास जी – १५७४ से १५८१ तक सिखों के चौथे गुरु।
१७१९: रफीउद्दीन मोहम्मद रफीउद्दौला (शाहजहां द्वितीय) – भारतीय इतिहास के प्रसिद्ध मुगल वंश के ११वें बादशाह। उन्हें शक्तिशाली सैयद बंधुओं ने जून १७१९ में गद्दी पर बैठाया था। वे नाममात्र के बादशाह थे और संपूर्ण शक्ति सैयद बंधुओं के हाथों में थी।
१८१२: मेयर एमशेल रोथ्सचाइल्ड – जर्मन-यहूदी बैंकर और दुनिया के सबसे प्रसिद्ध रोथ्सचाइल्ड बैंकिंग राजवंश के संस्थापक।
१८८१: जेम्स ए. गारफील्ड – अमेरिका के २०वें राष्ट्रपति।
१९३६: विष्णुनारायण भातखंडे – हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान विद्वान और पुनर्जागरण के अग्रदूत। उन्होंने सदियों से चली आ रही मौखिक संगीत परंपरा को लिपिबद्ध किया और वैज्ञानिक नियम बनाए।
१९६५: बलवंतराय मेहता – भारतीय राजनीतिज्ञ और गुजरात के दूसरे मुख्यमंत्री (फरवरी १९६३ से सितम्बर १९६५ तक)। उन्हें भारत में ‘पंचायती राज का जनक’ कहा जाता है।
१९६८: चेस्टर कार्लसन – अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और आविष्कारक, जिन्होंने ‘जेरोग्राफी’ (फोटोकॉपी) तकनीक का आविष्कार किया था।
१९८८: पी. शिलू एओ – नागालैंड के पहले मुख्यमंत्री (१ दिसंबर १९६३ से १४ अगस्त १९६६ तक) और एक प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ, जिनका संबंध राजनीतिक दल ‘नागा नेशनलिस्ट ऑर्गनाइजेशन’ से था। उन्होंने भारत सरकार और लोकसभा को नागालैंड को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए राजी किया था, जिसके बाद १ दिसंबर १९६३ को नागालैंड नया राज्य बना।
१९९५: ओरविल रेडनबैकर – अमेरिकी व्यवसायी, जिन्हें दुनिया भर में पॉपकॉर्न किंग के नाम से जाना जाता है।
२००२: प्रिया तेंदुलकर – प्रसिद्ध भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री तथा सामाजिक कार्यकर्ता।
२००८: मोहन चंद शर्मा – दिल्ली पुलिस के साहसी निरीक्षक (बाटला हाउस मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए)।
२०१३: सरस्वती प्रसाद – चर्चित लेखिका तथा सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री।
२०१३: जयवंत लेले – पूर्व बीसीसीआई सचिव।
२०१३: हिरोशी यामाउची – जापानी व्यवसायी, जिन्होंने वीडियो गेम कंपनी ‘निंटेंडो’ को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाया।
२०१७: जेक लामोटा – प्रसिद्ध अमेरिकी मुक्केबाज (वर्ल्ड मिडिलवेट चैंपियन), जिनके जीवन पर प्रसिद्ध फिल्म ‘रेजिंग बुल’ बनी थी।
२०२५: जुबीन गर्ग – प्रसिद्ध भारतीय गायक तथा संगीतकार (बॉलीवुड फिल्म ‘गैंगस्टर’ के प्रसिद्ध गीत ‘या अली’ के गायक)।
१९ सितम्बर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव~
अंतरराष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस: समुद्र तटों की सफाई और जागरूकता के लिए सितम्बर के तीसरे शनिवार को मनाया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय रेड पांडा दिवस: रेड पांडा के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए यह दिन समर्पित है।
टॉक लाइक ए पायरेट डे: समुद्री डाकुओं की तरह मजेदार अंदाज में बातचीत करने का एक अनोखा अंतरराष्ट्रीय दिवस।





