कोलकाता में पैटन वेस्ट बिन वितरण अभियान का भव्य उद्घाटन

IMG-20260917-WA0069

​कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार के नगर विकास एवं नगर पालिका कार्य विभाग की पहल पर कोलकाता के नजरुल मंच (रवींद्र सरोवर) में ‘पैटन वेस्ट बिन वितरण अभियान’ का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।
​शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार की नगर विकास एवं नगर पालिका कार्य मंत्री माननीया श्रीमती अग्निमित्रा पॉल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।
​इस अवसर पर कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण (केएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री नितिन सिंघानिया (आईएएस) तथा केएमडीए के सचिव श्री रवि प्रकाश मीणा (आईएएस) की भी विशेष उपस्थिति रही।
​कार्यक्रम में पैटन ग्रुप के प्रबंध निदेशक (एमडी) श्री संजय बुधिया और ‘केयरिंग माइंड्स इंटरनेशनल’ की संस्थापिका एवं मनोचिकित्सक डॉ. मिनु बुधिया की मौजूदगी में इस स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
​समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कचरा प्रबंधन और पर्यावरणीय स्वच्छता में जनभागीदारी के महत्व पर बल दिया। पैटन ग्रुप की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वच्छ और स्वस्थ शहर के निर्माण में यह वेस्ट बिन वितरण अभियान अत्यंत मददगार साबित होगा।

About Author

Advertisement