मैदान में उतरते ही ब्रेंडन टेलर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

IMG-20260915-WA0088

​हरारे: जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय (वनडे) मैच में मैदान पर उतरते ही एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
​इस मैच में मैदान संभालते ही टेलर ने भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के सबसे लंबे वनडे करियर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। संन्यास और आईसीसी के साढ़े तीन साल के निलंबन के बाद २०२५ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले टेलर २००४ में अपने पदार्पण के बाद से २२ साल १४६ दिन तक वनडे क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (२२ साल ९१ दिन) के नाम था। इस सूची में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या तीसरे, पाकिस्तान के जावेद मियांदाद चौथे और जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स पांचवें स्थान पर हैं। टेलर जिम्बाब्वे के लिए वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले (६,७०८ रन) बल्लेबाज हैं, और इस सूची में केवल एंडी फ्लावर (६,७८६ रन) ही उनसे आगे हैं।

About Author

Advertisement