सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के तहत न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) थाना पुलिस ने चोरी हुई एक मोटरसाइकिल को बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत ०९ सितंबर २०२६ को एनजेपी थाना क्षेत्र के सिपाईपारा कंपनी गेट से एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान, जांच अधिकारी (आईओ) एएसआई मुन्ना अहमद और उनकी टीम ने विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक राय उर्फ कालू (२३ वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जलपाईगुड़ी जिले के एनजेपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाक्राभिटा का निवासी है और वर्तमान में जलपाईगुड़ी के ही राजगंज थाना क्षेत्र के तालमा स्थित देवी ठाकुरबाड़ी में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुई होंडा शाइन मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।





