बागडोगरा पुलिस द्वारा चोरी की नई स्कूटी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

FB_IMG_1789141106399

​सिलिगुड़ी। सिलिगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत बागडोगरा थाना पुलिस ने जंगली बाबा मंदिर परिसर से चोरी हुई एक एकदम नई स्कूटी बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
​पुलिस के अनुसार, १० सितंबर २०२६ को जंगली बाबा मंदिर से एक नई स्कूटी चोरी होने के संबंध में बागडोगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच करते हुए जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर देबब्रत कुंडू और उनकी टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया।
​फुटेज के आधार पर पुलिस ने दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत तोतारामजोत निवासी सुजन सिंहा (२८ वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी के कब्जे से चोरी हुई स्कूटी बरामद कर ली गई।
​पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच कर रही है।

About Author

Advertisement