नई दिल्ली में ब्रिक्स मुख्य न्यायाधीश फोरम की बैठक शुरू

01-75-1788523906-842087-khaskhabar

नई दिल्ली: रूस के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश इगोर क्रासनोव ब्रिक्स मुख्य न्यायाधीश फोरम की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। भारत के सर्वोच्च न्यायालय की मेजबानी में आज से शुरू हुए इस फोरम के कार्यक्रम 6 सितंबर तक चलेंगे। नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्रिक्स सदस्य देशों के साथ-साथ साझेदार देशों के मुख्य न्यायाधीश और न्यायिक प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं।
फोरम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न देशों की न्यायपालिकाओं के बीच संवाद, अनुभवों के आदान-प्रदान और न्याय प्रदान करने की प्रभावी प्रक्रियाओं को लेकर सहयोग को मजबूत करना है। इसके माध्यम से न्यायिक व्यवस्था के सामने मौजूद चुनौतियों, तकनीक के इस्तेमाल और लोगों को आसान एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर अनुभव साझा किए जाएंगे।
इसी क्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत विभिन्न देशों के न्यायिक प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। वह रूस, चीन, मिस्र, इंडोनेशिया, यूएई, बेलारूस, कजाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ईरान और उज्बेकिस्तान के न्यायिक नेताओं से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों से न्यायिक सहयोग और आपसी संबंधों काे और मजबूत करने की उम्मीद है।

About Author

Advertisement