एक लाख फीट से गिराने के बाद भी सुरक्षित रहा मोबाइल, बना विश्व रिकॉर्ड

Thumbnails-for-IE-Space-phone-drop-

नई दिल्ली: फोन के सुरक्षा कवर बनाने वाली कंपनी राइनोशील्ड ने स्मार्टफोन को करीब एक लाख फीट यानी ३०.६ किलोमीटर की ऊंचाई से गिराकर सफल परीक्षण किया है। कंपनी की अपनी तकनीक से तैयार कवर लगे फोन के सुरक्षित जमीन पर उतरने के बाद इसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है।
स्वीडन के किरुना के पास २४ जून को फोन को ३०,६०७ मीटर (१ लाख ४१८ फीट) की ऊंचाई से गिराया गया था। यह ऊंचाई पृथ्वी के वायुमंडल की दूसरी प्रमुख परत समतापमंडल (स्ट्रैटोस्फियर) के भीतर आती है।
इस परीक्षण में राइनोशील्ड के साथ ब्रिटेन की एयरोस्पेस कंपनी सेंट इनटू स्पेस भी शामिल थी। गिनीज का खिताब कवर लगे फोन को सबसे अधिक ऊंचाई से गिराकर सुरक्षित रखने के परीक्षण के आधार पर दिया गया है।
फोन लोगों पर न गिरे, इसके लिए उसे जंगल क्षेत्र में गिराया गया। इसके बाद फोन को खोजने में कुछ समय लगा। कंपनी के अनुसार, कवर एकल सामग्री से बनाया गया है, जो६ तेज झटकों को सहने के साथ ही पुनः उपयोग और रिसाइकल करने में भी आसान है।

About Author

Advertisement