मेघालय: दिवंगत नेता पूर्णो ए. संगमा की ७९वीं जयंती एवं एनपीपी का १४वां स्थापना दिवस

FB_IMG_1788360985742

शिलांग: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने पी. ए. संगमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचकर अपने लोकप्रिय नेता दिवंगत पूर्णो ए. संगमा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
​स्व. संगमा की ७९वीं जयंती और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के १४वें स्थापना दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
​इस अवसर पर मुख्यमंत्री संगमा ने दिवंगत नेता के आदर्शों, दूरदर्शिता और विचारों को नमन करते हुए कहा कि उनके सिद्धांत जनता की सेवा और कल्याणकारी कार्यों के लिए हमेशा मार्गदर्शन और प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

About Author

Advertisement